Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ...

ऑपरेशन सिंदूर: दिल्ली में निकाली गई तिरंगा यात्रा… CM रेखा गुप्ता समेत कई नेता हुए शामिल, सेना को किया नमन

33

ऑपरेशन सिंदूर… ये वो नाम हैं जिसकी इन दिनों देशभर में चर्चा हो रही है. इस ऑपरेशन के तहत देश के जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला लिया, कई 100 आतंकियों को ढेर कर दिया साथ ही उनके ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरा देश भारतीय सेना के जोश और जज्बे को सलाम कर रहा है. इस मिशन की कामयाबी के उपलक्ष्य में सशस्त्र बलों के पराक्रम को सलाम करने के लिए मंगलवार को देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया.

वहीं राजधानी दिल्ली में भी कर्तव्य पथ से लेकर वॉर मेमोरियल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मंत्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद,मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ ही कपिल मिश्रा, बांसुरी स्वराज, आशीश सूद, समेत कई मंत्री और सांसद शामिल हुए. इसके साथ ही दिल्ली के हर समाज और हर तबके के लोग चाहे वह वकील हो, छात्र हों, डॉक्टर हों या फिर आम आदमी सभी ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और हाथ में तिरंगा लेकर के भारी बारिश के बीच भी सेना के साहस और बलिदान को जमकर सराहा.

कर्तव्य पथ पर लगा लोगों का हुजूम

इस दौरान सभी के हाथों में तिरंगा था. वहीं कुछ लोग पोस्टर भी लिए हुए थे जिस पर लिखा था ‘ऑपरेशन सिन्दूर विश्व को बस एक संदेश पाकिस्तान आतंकी देश’. यात्रा में शामिल हुए लोगों ने कहा कि भारतीय सेना ने देश का मान बढ़ाया, सभी ने उनकी बहादुरी को नमन किया. कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा का नजारा देखने लायक था.

बीजेपी नेताओं ने सेना को किया नमन

वहीं नेताओं ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान पोषित आतंकियों द्वारा 26 निहत्थे पर्यटकों की हत्या का मुंह तोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. उन्होंने कहा कि सेना ने पाकिस्तान की कमर इस तरह तोड़ी की 3 दिन के अंदर ही वो सीजफायर की गुहार लगाने लगा. उन्होंने कहा कि सेना के इसी साहस शौर्य और बलिदान को नमन करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्रा की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.