Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शाहपुरकंडी के पास आसमान से गिरी ‘बम जैसी’ वस्तु, मौके पर पहुंची सेना

25

जुगियाल: शाहपुर कंडी के साथ लगते गांव छन्नी मुआला सहित रणजीत सागर डैम की कॉलोनी के एडिशन लाइन के सरकारी मकान नंबर 641 के बाहर तथा ओमिल जेवी कंपनी के स्टील यार्ड, गांव घोह में ‘बम जैसी’ वस्तु मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शाहपुरकंडी सब इंस्पेक्टर मैडम अमनप्रीत कौर ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा लोगों को सतर्क रहने की अपील की।

उन्होंने  बताया कि यह एंटी एयर गन द्वारा ड्रोन को डैमेज करने के उपरांत गिरे शैलनुमा टुकड़े हो सकते हैं। देखने को यह ‘बम जैसी’ वस्तु लग रही है। इस संबंध में गांव छन्नी मुआला के सरपंच ठाकुर धर्मेंद्र सिंह शेरु ने बताया कि उन्हें रात करीब 9:30 बजे गांव के मोहल्ला ऊपरला निवासी अनिल सिंह का फोन आया कि उनके घर के अंदर आकाश से कुछ अजीब धातु के टुकड़े गिरे हैं जिनसे बारूद जैसी गंद भी आ रही है। मौके पर पहुंचकर इस संबंध में शाहपुरकंडी पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सारी स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में अनिल सिंह ने बताया कि रात करीब 9:15 उनके घर के दरवाजे के बाहर फाइबर की छत को तोड़कर यह  ‘बम जैसी’ वस्तु जिसके चलते उनका दरवाजा पूरी तरह डैमेज हो गया, मगर भगवान का यह शुक्र रहा की वह सभी एक कमरे में थे नहीं तो कोई जानी नुकसान हो सकता था।

अनिल सिंह भी भारतीय सेना के तमांग यूनिट मैे तैनात हैं तथा इस समय छुट्टी पर घर आए हैं। अनिल सिंह ने बताया कि उसके उपरांत रात करीब 2 बजे सेना के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा वह टुकड़े अपने साथ ले गए। वही छन्नी मुआला के रहने वाले रणजीत सिंह के घर के बाहर बरांडे में भी कोई ऐसी चीज गिरी जिसने उनके फर्श पर गहरा गड्ढा कर दिया। थाना प्रभारी ने लोगो को सतर्क रहने की अपील की इस घटना से लोग अब घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.