Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...

बड़ी खबर : घबराया Pakistan अब भारत से मांग रहा भीख! फोन कर कह रहा…

46

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। युद्ध के बने हालातों के बीच सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारत से फोन पर बात की है। सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि पाकिस्तान ने भारत से सीधी बातचीत की इच्छा जताई है। पाकिस्तान द्वारा मौजूदा हालातों को सुलझाने की बात कही जा रही है।

सूत्रों बताते हैं कि, पाकिस्तान भारत से कह रहा है कि मौजूदा हालातों को कूटनीतिक तरीके से सुलझा लिया जाए। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री आपरेशंस (DGMO) के बीच फोन पर बात हुई है। गौरतलब है कि ये बातचीत उस समय हुई जब दोनों देशों के बीच सैन्य मुठभेड़ की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तानी DGMO द्वारा तनाव कम करने और शान्ति स्थापित करने की बातों पर चर्चा की गई है।

बता दें कि पाकिस्तान के उकसाव के बाद भारत नें इसका कड़ा जवाब दिया है। वहीं इस सैन्य कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान को बहुत ज्यादा नुकसान भी हुआ है। शायद इसी के चलते अब पाकिस्तानी पीछे हटने की कोशिश कर रही है और शान्ति से बातचीत करने की बात कर रहा है। आपको ये बता दें कि, इस मामले को लेकर अभी भारत सरकार द्वारा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं सरकार पहले ही कह चुकी है कि सुरक्षा और संप्रुभता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.