Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Smriti Irani Haryana Visit: हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा, पंचकूला में बैठकों... Hansi Wrestler Suicide Case: हांसी में 18 वर्षीय नेशनल मेडलिस्ट रेसलर ने लगाया फंदा, भिवानी के महावी... Haryana Vehicle Scrappage Policy: हरियाणा सरकार की पुरानी गाड़ियों को लेकर बड़ी अपील, 10-15 साल पुरा... Kaithal Road Accident: कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व विधायक के दो पड़पौते समेत तीन युवकों की मौ... Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को ... Nayab Saini Sweden Visit: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्वीडन यात्रा, 4,000 करोड़ रुपये के निवेश सम... Nayab Saini Sweden Visit: सीएम नायब सैनी के स्वीडन दौरे पर 4,000 करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर... Ranbir Gangwa Statement: हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सुर्खियों में रह... Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज...

सिंधु से सिंदूर तक, भारत ने उठाए ये 15 कदम जिनसे पाकिस्तान का निकला दम

46

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद के 15 दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ गया. सिंधु जल संधि से ऑपरेशन सिंदूर तक भारत के 15 एक्शन ने पाकिस्तान को बेदम कर दिया है. जल संधि टूटने से जहां पाकिस्तान में पानी का संकट हो गया है. वहीं ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत ने उसकी औकात बता दी है.

22 अप्रैल को पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 सैलानियों की हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही थी.

15 दिन में भारत के 15 एक्शन, लिस्ट

1. भारत ने सिंधु जल संधि को तोड़ दिया. इस संधि के टूटने से पाकिस्तान में जल संकट आ गया है. सिंधु नदी के जरिए पाकिस्तान के 17 करोड़ लोगों को पानी मिल रहा था. पाकिस्तान इसके खिलाफ यूएन जाने की तैयारी में है.

2. भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी व्यापार और समझौते रद्द कर दिए. पाकिस्तान के रास्ते भारत का सामान तो आ रहा है, लेकिन भारत के रास्ते पाकिस्तान का सामान नहीं जा पा रहा है. इससे पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान हुआ है.

3. भारत ने चेनाब नदीं का पानी भी रोक दिया. इस कदम से भी पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है. पाकिस्तान की नदी और नाले सूख गए हैं. पाकिस्तान ने भारत के इस कदम को वाटर अटैक बताया है.

4. भारत ने पहलगाम के बाद पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए कूटनीतिक तरीका अपनाया. यही वजह है कि पाकिस्तान को अब तक किसी भी बड़े देशों का खुलकर समर्थन नहीं मिला है. चीन ने समर्थन जरूर किया है, लेकिन किस तरीके का, उस पर कुछ नहीं कहा है.

5. भारत ने पाकिस्तान के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगा दिया. इस एक्शन से पाकिस्तान तिलमिला गया. पाकिस्तान से भारत में तरबूज, खरबूज, सीमेंट, सेंधा नमक, ड्राइ फ्रूट्स, पत्थर, चूना, कॉटन, स्टील, चश्मों के ऑप्टिक्ल आयात होता है.

6. भारत ने पाकिस्तान के डाक सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया. इससे पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना गया. इतिहास में पहली बार डाक सेवा पर प्रतिबंध लगाया गया था.

7. भारत ने पाकिस्तान के जहाजों की एंट्री बैन कर दी थी. पाकिस्तानी जहाज भारत की सीमा के जरिए बांग्लादेश में अपना सामान पहुंचा रही थी.

8. भारत ने पाकिस्तान के सभी सैन्य सलाहकार को देश से बाहर निकाल दिया है. भारत के इस कदम से दोनों देशों के तनाव को कम करना मुश्किल हो गया है.

9. भारत ने पाकिस्तान में झेलम नदी का पानी छोड़ दिया. भारत के इस फैसले से पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद इलाके में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. लोग घर छोड़कर भाग गए हैं.

10. भारत ने पाकिस्तान को यूनाइटेड नेशन में अलग-थलग कर दिया. 5 मई को यूएन की बैठक में पाकिस्तान को समर्थन नहीं मिल पाया. उलटे सुरक्षा परिषद के दूसरे सदस्यों ने उस पर सवाल उठा दिए.

11. पाकिस्तान को पहली बार मुस्लिम देशों का भी समर्थन नहीं मिल पाया. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमला जब पहलगाम में हुआ, तो उस वक्त भारत के प्रधानमंत्री सऊदी अरब में थे. सऊदी ने आतंकवादी हमले की जमकर आलोचना की.

12. भारत ने नई दिल्ली में सभी देशों के राजदूतों को बुलाकर पाकिस्तान के आतंकी कुकृत्यों के बारे में जानकारी दी. इसका असर ये हुआ कि टीवी डिबेट से लेकर बंद कमरे तक की बैठक में आतंकवादियों के मुद्दे पर पाकिस्तान घिर गया.

13. भारत ने पाकिस्तान को 14 दिनों तक डरा कर रखा, जिसकी वजह से उसके मार्केट की स्थिति और ज्यादा खराब हो गई. तनाव की वजह से कराची स्टॉक एक्सचेंज का शेयर बाजार लगातार गिरता रहा. पाकिस्तान इससे बेदम हो गया.

14. भारत ने पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थिति सलाल और बघलियार बांध को बंद कर दिया. इस बांध से पाकिस्तान को पानी मिलता था, जिसका उपयोग पीने और बिजली बनाने के लिए किया जाता था.

15. भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत सर्जिकल स्ट्राइक किया. इस स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे जा चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.