Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BCCI CoE Report: नेशनल क्रिकेट अकेडमी के इंजरी मैनेजमेंट पर बड़ा खुलासा, आईपीएल के बाद हर सीरीज में ... Awarapan 2 OTT Release: सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम हुई 'आवारापन 2' US Sanctions on Indian Companies: ईरान के साथ तेल व्यापार पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, मुंबई की दो क... Indian Railways Cancellation: 10 अक्टूबर को दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, जानिए टि... WhatsApp Auto Reply Feature: क्या आपका भी व्हाट्सएप पर मैसेज देने में छूट जाता है दम? अब AI खुद देगा... Navratri Ghatasthapana: शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना और जौ बोने की परंपरा का धार्मिक महत्व Thyroid Hormone Imbalance: थायराइड असंतुलन से शरीर में होते हैं कई बदलाव, जानिए इसके प्रमुख लक्षण और... Madhya Pradesh High Court News: ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग खारिज, 13% होल्ड पदों पर तीन महीने म... CJP Protest Delhi: राजधानी में 23 हजार जवानों की तैनाती, धारा 163 लागू और प्रशासन के कड़े इंतजाम Delhi Chalo Protest: धारा 163 लागू, पुलिस ने नूपुर प्रसाद के हवाले से दी जानकारी; चप्पे-चप्पे पर सुर...

बाबा बर्फानी के भक्तों कर लें दर्शन… पहली तस्वीर आई सामने

37

जम्मू : बाबा बर्फानी के भक्तों लिए बेहद ही खास खबर है। दरअसल, श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले ही शिव भक्तों में काफी उत्साह  देखने को मिल रहा है। वहीं श्री अमरनाथ से बाबा बर्फानी की कुछ खास तस्वीर सामने आई हैं। आपको बता दें कि, श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने में अभी 2 महीने का समय बाकी है। वहीं यात्रा शुरू होने से पहले बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें बर्फ से बना स्वयंभू शिवलिंग करीब 7 फीट ऊंचा नजर आ रहा है और बेहद सुंदर और अलौकिक दिख रहा है। हर साल की तरह इस बार भी बाबा बर्फानी के इस दिव्य रूप से भक्तों में उत्साह भरा हुआ है।

आपको ये भी बता दें कि श्री अरमनाथ की यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। जानकारी के मुताबिक, यात्रा के रास्ते से बर्फ हटाने का काम चल रहा है। यात्रा के लिए अब तक 3 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगों में श्री अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। बल्कि इस बार पिछले साल से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाई गई है।

बता दें कि  इस वर्ष श्री अमरनाथ जी यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है और अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग तथा गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग से एक साथ संचालित की जाएगी। यह यात्रा 9 अगस्त, 2025 को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.