Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

किसी को भी OGW का नाम देकर खत्म कर देंगे, कश्मीरियों को जख्म मत दीजिए… पहलगाम में केंद्र सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती

35

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए हुए हैं. इस अभियान के तहत सेना और पुलिस ने 1500 से ऊपर कश्मीरियों को हिरासत में लिया है और कश्मीरियों को उठाना जारी है. इन गिरफ्तारियों और हिरासत के ऊपर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने चिंता जताई है और कहा है कि पूछताछ के बहाने आम कश्मीरियों पर जुल्म किया जा रहा है. आप किसी को भी OGW का नाम देकर नहीं मार सकते हैं.

महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम पहुंच कर लोगों से मुलाकात करने के बाद कहा, “कश्मीरियों ने पर्यटकों के लिए अपनी जान जोखिम में डाली. कश्मीरियों ने दिखाया है कि वे इस दर्द में देश के साथ हैं… आपको (केंद्रीय गृह मंत्री) उन (आतंकवादियों) के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने ऐसा किया. लेकिन आज, पहलगाम में 100 लोगों सहित कई कश्मीरियों को हिरासत में लिया गया है.

जेल में भूखा रखा जाता है- महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पूछताछ के बहाने लोगों को थाने बुलाया जाता है और दिन भर भूखा रखा जाता है. उन्होंने कहा आपको कार्रवाई करनी हैं, करो लेकिन आप उन लोगों को परेशान मत करों जिन्होंने अपनी जान जोखिम डालके पर्यटकों की जान बचाई. महबूबा ने सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आप कार्रवाई के बहाने वहां घोड़ा चलाने वाले, ठेले लगाने वालों को हिरासत में ले रहे हो और परेशान कर रहे हैं.

कश्मीरियों की लाश भेजते हो आप

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अमरनाथ यात्रा आने वाली है, इन्हीं लोगों को तो तीर्थयात्रियों को उठाना है. हम ब्लेम गेम नहीं खेलना चाहते हैं, हम बहुत सवाल कर सकते थे लेकिन हम नहीं करेंगे. महबूबा मुफ्ती ने सुरक्षा बलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “आप थानों पर बुलाते हो और वापस लाश भेजके हो.” उन्हेंने कहा कि अल्ताफ (बांदीपुरा) में थाने में जाने के बाद उसकी लाश मिली, ऐसा ही इम्तियाज के साथ हुआ उसकी कल दरिया में लाश मिली.

अमित शाह से महबूबा की अपील

महबूबा मुफ्ती ने गृह मंत्री से अपील करते हुए कहा, “मैं गृह मंत्री से अपील करती हूं कि यह सही नहीं है… चूंकि पर्यटक यहां आते हैं, इसलिए आज सभी पर्यटन स्थल बंद हैं. पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया जाना चाहिए…. मैं सरकार से अपील करती हूं कि पर्यटकों को घोड़े उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय सहायता दी जाए और होटल और टैक्सी संचालकों द्वारा लिए गए कर्ज को इस साल के लिए ब्याज मुक्त किया जाए.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.