Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व...

सिविल अस्पताल के डाक्टर ने पार की सभी हदें, मामला कर देगा हैरान

39

जालंधर : सिविल अस्पताल जहां पहले से ही नर्सिंग स्टाफ कम होने के कारण उन पर दिन-रात मरीजों की सेवा का काम है और ऊपर से बार-बार नर्सिंग स्टाफ अस्पताल में और आने की बातें कहकर अधिकारी अपना-अपना पल्ला झाड़ लेते हैं, लेकिन दूसरी ओर नि:स्वार्थ भावना से सेवा करने वाले एक नर्सिंग स्टाफ से एक विवादित डाक्टर जिस पर अक्सर अच्छे तरीके से ड्यूटी न करने के आरोप लगते हैं, उसने बेशर्मी की हदें पार करके स्टाफ के साथ बदतमीजी की और अपने मोबाइल फोन से उसकी फोटो भी खींची है।

सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले ट्रामा वार्ड जहां उक्त डाक्टर की ड्यूटी थी। वार्ड में एक मरीज की मौत होने के बाद स्टाफ ने उक्त डाक्टर जोकि ट्रामा वार्ड में मौजूद नहीं थी, उसे बुलाया ताकि मरीज को मृत घोषित करे, लेकिन जैसे ही सुबह उक्त डाक्टर आया तो वह स्टाफ से विवाद करने लगा और बदतमीजी पर उतारु होकर झूठे आरोप लगाने लगा। डाक्टर ने यहां तक कह दिया कि स्टाफ अपना काम ठीक तरीके से नहीं करता और रात को सोता रहता है।

हालांकि बताया जा रहा है कि उक्त नर्सिंग स्टाफ ने मैडीकल सुपरिंटैंडैंट आफिस में इस बात की शिकायत भी की है। स्टाफ का कहना है कि सोमवार को वह दोबारा मैडीकल सुपरिंटैंडैंट आफिस जाएगी ताकि पता चल सके कि उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है। इसी के चलते महानगर में सिविल अस्पताल में होने वाली घटनाओं के किस्से चर्चा का विषय बन रहे हैं। वही नर्सिंग स्टाफ यूनियन की प्रधान कांता का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ पर झूठे आरोप सहन नहीं करेंगे। यदि नर्सिंग स्टाफ के साथ ऐसा हुआ है तो वह संघर्ष करेंगे।

महिलाओं का वॉशरूम इस्तेमाल करने पर हो चुकी है किरकरी

महिलाओं के वॉशरूम का इस्तेमाल करना सभ्य पुरूषों को शोभा नहीं देता, लेकिन उक्त चर्चित डाक्टर उल्टे-पुल्टे काम करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। कुछ महीने पहले एमरजैंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात उक्त डाक्टर ने रात 3 बजे एमरजैंसी से ट्रामा वार्ड पहुंचा, वहां ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ से विवाद कर उसे आप्ररेशन थियेटर का शौचालय (जिसे महिलाएं इस्तेमाल करती है) खुलवाने की जिद्द करने लगा। स्टाफ ने कहा कि आप एमरजैंसी वार्ड के शौचायलों को छोड़ यहां क्यो आए तो वह उल्टा विवाद करने लगा। बताया जा रहा है कि करीब आधा घण्टा शौचायल इस्तेमाल करने के बाद वह बाहर निकला और दोबारा आने की बात कहकर चला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.