Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

कन्नौज में ऑनर कीलिंग! हाथ-पैर पकड़े, अंगोछे से घोंट दिया गला; अंजलि मर्डर केस की कहानी

30

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां घरवालों ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या इसलिए कर दी कि वह पड़ोस में रहने वाले लड़के से प्रेम करती थी. इतना ही नहीं, आरोपियों ने अपने गुनाह को छुपाने के लिए पहले बेटी को फांसी पर लटकाया, फिर बेटी की लाश को जंगल में जला दिया. हैरान करने वाली बात तो यह रही कि पिता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवा दिया.

पुलिस ने मामले की गहराई से तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि लड़की की हत्या उसी के घरवालों ने की है. पुलिस की पूछताछ में हत्यारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पूरा मामला ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर गांव का है. औसेर निवासी महेंद्र ने बीती 6 फरवरी 2025 को अपनी 17 वर्षीय बेटी अंजलि की गुमशुदगी की सूचना ठठिया थाना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से पूरे मामले की जांच शुरू की. पुलिस की जांच में एक के बाद एक हैरान करने वाली बातें सामने आने लगीं.

बेटी का युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान विनोद कुमार ने बताया कि एक पिता के द्वारा अपनी बेटी की गुमशुदगी की सूचना पुलिस में दर्ज कराई गई थी. इसके बाद पुलिस की टीम के द्वारा इस पूरे मामले का खुलासा किया गया है. मामले में जब पुलिस ने घरवालों से शक के आधार पर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनकी बेटी का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से कुछ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी घरवालों को थी. युवक गैर बिरादरी का था. बेटी को बहुत समझाया कि समाज में बड़ी बेइज्जती होगी, बावजूद बेटी नहीं मानी और चोरी छुपे उस युवक से लगातार मिलती रही.

एक दिन महेंद्र के बेटे ने अपनी बहन को उस युवक के साथ बातचीत करते हुए देख लिया. इसके बाद उसको घर लेकर आए. अंजलि लगातार युवक के साथ शादी करने की जिद कर रही थी. बीती 5 फरवरी 2025 को शाम 5:00 बजे उन लोगों ने घर के अंदर अंजलि का मुंह दबाया. अरविंद कुमार ने हाथ पकड़े और अर्पित कुमार ने पैर पकड़े व महेंद्र और (पुत्र) संदीप ने उसके गले में अंगोछा डालकर उसका गला कस दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई. दरअसल, महेंद्र ने वारदात को अंजाम देने के लिए अरविंद और अर्पित की मदद ली थी.

जंगल में जला दिया शव

आरोपियों ने उसकी हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसे पंखे पर लटका दिया, जिससे लोग समझे कि अंजलि ने फांसी लगाई है. एसपी के मुताबिक, आरोपियों को यह डर सताने लगा कि पोस्टमार्टम में पूरी घटना का खुलासा ना हो जाए. इसके लिए उन लोगों ने दो अन्य लोगों के सहारे अंजलि के शव को जंगल में ले गए और अंगोछे सहित अंजलि के शव को वहीं जला दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए अंजलि की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.