Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amritsar Crime News: अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के पास शर्मनाक हरकत! होटल संचालक ने नाबालिग से की दुष्क... Tarn Taran News Update: सुबह 8 बजे ताले, 9 बजे आते हैं डॉक्टर! तरनतारन सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य स... Sunam Farmers Protest: सुनाम में उग्र हुआ किसान आंदोलन; बैरिकेड्स तोड़ रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, ट्... Swatantra Bhardwaj Viral Video: जमानत के बाद फिर विवादों में आए स्वतंत्र भारद्वाज, चंद्रशेखर आजाद को... Delhi Political News: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के डेढ़ साल बाद फिर उठा वोटर लिस्ट का मुद्दा, ज... DUSU Election 2026 Violence: डूसू चुनाव में हिंसा और तोड़फोड़ पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, दिए कड़ी कार्... Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए... Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण...

पंजाब में 3 दोस्तों के साथ घटी अनहोनी, एक युवक को यूं खींच ले गई मौत

35

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव श्री खुरालगढ़ साहिब के तीन युवक नहाने के लिए गए सवा नदी में डूब गए। एक युवक की मौत हो गई जबकि दो को बचा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री खुरालगढ़ साहिब के तीन युवक पास की पड़ती सवा नदी में नहाने गए थे, जहां खनन माफिया द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे के कारण एक युवक फिसल कर डूब गया। मौके पर जुटे गोताखोरों व राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों निशान सिंह पुत्र दिलबाग सिंह व हर्ष पुत्र प्रेम सिंह को बाहर निकाल लिया, लेकिन एक युवक की गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान सुलखन सिंह (17 वर्ष) पुत्र करनैल सिंह शमी निवासी खुरालगढ़ साहिब के रूप में हुई है, जो अपनी छोटी बहन का इकलौता भाई था। सुलखन सिंह की मौत की खबर से गांव में शोक फैल गया। ग्रामीणों ने कहा कि खनन माफिया के कारण सुआ नदी में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन सरकार इन पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। सरपंच रंजीत सूद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.