Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

रंजिश के चलते बड़ी वारदात, किसान को दी रूह कंपा देने वाली मौत

35

पंजाब में रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई, जहां एक किसान को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। घटना फाजिल्का के अबोहर से सामने आई है, जहां रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान भारत रतन (उम्र 35 वर्ष) निवासी सूतो गुन्न गांव अबोहर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गत दिन दोपहर 3 बजे जब भारत रतन गांव बिश्नपुरा जा रहा था तभी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान भारत बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उसके परिवार वाले तुरन्त स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां के डाक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज कर उसे आगे फरीदकोट रैफर कर दिया। इसके बाद परिवार वाले उसे श्रीगंगानगर ले गए, जहां से रात को बठिंडा रैफर कर दिया गया। लेकिन परिवार वाले उसे बठिंडा लेकर जा रहे तो सादुलशाहर के पास उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की मृतक के साथ रंजिश चल रही थी, जिसके चलते उस पर जानलेवा हमला किया गया।  पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.