Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सरयू पर संकट! घट गया नदी का पानी, घुटने भर पानी में स्नान को मजबूर लोग

29

अयोध्या में सरयू नदी की पावन धारा इस समय संकट में है. गर्मी की शुरुआत होते ही नदी का जलस्तर लगातार घटता जा रहा है. हालात ऐसे बन गए हैं कि श्रद्धालुओं को आचमन और स्नान के लिए तपती धूप में रेत के टापू पार करने पड़ रहे हैं. श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या, जहां सरयू नदी को जीवनदायिनी और मोक्षदायिनी माना जाता है. वहीं अब घाटों पर सरयू की जलधारा दूर होती जा रही है.

यहां राम की पैड़ी, बाबूगढ़ी, जानकी घाट और गुप्तार घाट जैसे प्रमुख घाटों पर श्रद्धालु घुटने भर पानी में स्नान को मजबूर हैं. बीते दिनों में सरयू के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. 28 अप्रैल को जहां इस नदी का जलस्तर 88.14 मीटर था, वहीं 1 मई को यह घटकर 88.06 मीटर पर आ गया. रोजाना लगभग चार सेंटीमीटर की गिरावट चिंताजनक है.

इस स्थिति से संत समाज भी गहरी चिंता में

इस स्थिति ने न केवल आम श्रद्धालुओं को प्रभावित किया है, बल्कि संत समाज भी गहरी चिंता में है. नित्य सरयू आरती सेवा समिति के अध्यक्ष शशिकांत दास ने टीवी 9 भारतवर्ष से बात करते हुए कहा, ‘सरयू की धारा बहुत पीछे चली गई है. यह भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है. समय रहते इसका समाधान जरूरी है.’ वहीं हनुमानगढ़ी के संत देवेशाचार्य ने इसे “सरयू की आत्मा पर संकट” बताया.

सरयु का घटना पानी दे रहा ये चेतावनी

सरयू की जलधारा को पोषण देने वाली सहायक नदी सियागुंठी पूरी तरह सूख चुकी है. हर साल गर्मियों में यही स्थिति बनती है, लेकिन इस बार यह कुछ ज्यादा ही गंभीर नजर आ रही है. सरयू घाटों पर बढ़ती रेत और घटता पानी न केवल आध्यात्मिक आस्था को चोट पहुंचा रहा है, बल्कि पर्यावरणीय असंतुलन की भी चेतावनी दे रहा है.

सरयू है अयोध्या की पहचान

बता दें कि सरयू अयोध्या की पहचान है. इसकी स्थिति पर आज हर वह व्यक्ति चिंतित है जो इस पवित्र धरती से प्रेम करता है. अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन और पर्यावरण से जुड़े विभाग समय रहते इस संकट पर कोई ठोस कदम उठाएंगे? या फिर श्रद्धालुओं को यूं ही रेत में धूप झेलते हुए स्नान करना पड़ेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.