Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

IIT दिल्ली के छात्रों को हुई गंभीर समस्या, फाइनल सेमेस्टर परीक्षाएं 8 मई तक के लिए स्थगित, जानें पूरा मामला

75

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी दिल्ली में एक अजीब घटना घटी है, जिसकी वजह से 30 अप्रैल को निर्धारित ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डॉक्टरेट प्रोग्राम्स की फाइनल सेमेस्टर परीक्षाओं को 8 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. दरअसल, संस्थान में अचानक गैस्ट्रोएंटेराइटिस का प्रकोप फैल गया, जिसकी वजह से मजबूरन परीक्षाएं रोकनी पड़ीं. छात्रों ने आरोप लगाया कि बीते सोमवार (28 अप्रैल) को लड़कों के हॉस्टल में परोसे गए दूषित भोजन या पानी के कारण पेट में फ्लू हो गया. हालांकि आईआईटी दिल्ली के अधिकारियों ने छात्रों के इस दावे का खंडन किया है.

वहीं, 29 अप्रैल (मंगलवार) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि बॉयज हॉस्टल के लगभग आधे छात्र रातभर में ‘लिट्टी चोखा’ खाने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गए, जिसे हॉस्टल के मेस में डिनर के दौरान परोसा गया था. छात्रों का कहना है कि सुबह तक, वहां अफरा-तफरी मच गई. छात्रों को उल्टी, दस्त, बुखार और ठंड लगने की समस्या शुरू हो गई.

IIT दिल्ली ने क्या कहा?

हालांकि संस्थान ने एक प्रेस बयान में कहा कि बॉयज हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों को बाहर दुकान से खरीदी गई मिठाई खाने के बाद उल्टी, दस्त, बुखार और ठंड लगने की समस्या पैदा हुई. प्रशासन ने कहा कि सभी छात्रों का संस्थान के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है और अब उनकी हालत स्थिर है.

8 मई तक के लिए परीक्षाएं स्थगित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईआईटी दिल्ली के एसोसिएट डीन की ओर से छात्रों को जारी मैसेज में कहा गया, ‘गैस्ट्रो के गंभीर प्रकोप को देखते हुए हम 30 अप्रैल को होने वाली सभी परीक्षाओं को 8 मई 2025 तक के लिए टाल रहे हैं. इस प्रकोप ने यूजी, पीजी, पीएचडी सभी छात्रों को प्रभावित किया है. एक या दो दिन में उन्हें ठीक होने में मदद मिलेगी’.

क्या कह रहे छात्र?

हालांकि परीक्षाएं तो स्थगित कर दी गई हैं, लेकिन कई छात्रों का कहना है कि अब उनकी सबसे बड़ी चिंता बुनियादी स्वास्थ्य और स्वच्छता है. एक छात्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘परीक्षाएं बाद में हो सकती हैं. हम बस यह जानना चाहते हैं कि हम जो खा रहे हैं और पी रहे हैं, वह सुरक्षित है या नहीं’. वहीं, रेडिट पर एक छात्र ने लिखा है, ‘मुझे संदेह है कि मुझे मेस के खाने से भी संक्रमण हुआ है. खास तौर पर मेरे फर्श पर पड़े पानी से’, जबकि एक अन्य छात्र ने लिखा है, ‘कोई नहीं जानता कि क्या दूषित हुआ: खाना, पानी या दोनों?’.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.