Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ... Dongargarh Double Murder: राजनांदगांव में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, गंभीर रूप से घायल बेटी अस्पता... Bastar Dussehra 2026: बस्तर दशहरे की अनूठी परंपरा, दंतेश्वरी मंदिर में कलश स्थापना के साथ जलाई गई अख... Hazaribagh Fire News: बड़ा बाजार के मोटरसाइकिल शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों के वाहन जलकर खाक Jharkhand News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी के आह्वान पर भड़की सियासत, दिल्ली प्रदर्शन मे...

मध्य प्रदेश: कांग्रेस के मुस्लिम विधायक को धमकी, फेसबुक पर लिखा- मैं मसूद को जान से मारूंगा, जमानत कौन लेगा?

51

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई है. सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक के जरिए कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद को यह धमकी भरा पोस्ट किया गया है. आरोपी के इस पोस्ट को पहलगाम में हुई हिंसा से जोड़ कर देखा जा रहा है. विधायक के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने इस मामले में फौरन एक्शन लिया है.

आरोपी ने विधायक को धमकी देते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, मैं कल के दिन मसूद को मार दूंगा, मेरी जमानत कराने की जिम्मेदारी कौन लेगा. इसके आगे आरोपी ने पोस्ट में लिखा, देश हित में मरना-मारना पसंद है मुझे, जो नरसंहार हुआ है उनके लिए देश द्रोही को मारूंगा जो स्पोर्ट कर रहे हैं.

मामले की FIR हुई दर्ज

सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट सामने आने के बाद विधायक आरिफ मसूद के समर्थक शाहजहांनाबाद थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पोस्ट लिखने वाले यूजर का नाम सचिन सूर्यवंशी बताया जा रहा है. पुलिस ने पूर्व पार्षद मेवालाल कनर्जी की शिकायत पर सचिन सूर्यवंशी नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

मेवालाल कनर्जी का कहना है कि सचिन सूर्यवंशी नामक युवक बीजेपी से जुड़ा है और उसने विधायक को जान से मारने की धमकी दी है. उनके दोस्त ने ये पोस्ट की स्क्रीनशॉर्ट उन्हें व्हाट्सएप पर भेजा थी. उसके बाद थाने में शिकायत की है. साथ ही पार्षद ने मांग की है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. विवादित पोस्ट करने वाले की तलाश में पुलिस की टीम कोलार इलाके में पहुंची है. इधर धमकी के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की गई है.

Aarif Masood (1)

कौन हैं विधायक आरिफ मसूद

आरिफ मसूद भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं. उन्होंने साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार जीत हासिल की थी. इसी के बाद विधानसभा चुनाव 2023 में उन्होंने एक बार फिर जीत हासिल की. दरअसल, मसूद 16वीं मध्य प्रदेश विधानसभा में से सिर्फ दो मुस्लिम विधायकों में से एक हैं.

पहलगाम आतंकवादी हमला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में भयानक आतंकवादी हमला हुआ. आतंकावादियों ने मासूम पर्यटकों को निशाना बनाया और निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाई. इस अटैक में 26 टूरिस्ट की जान गई, जिसमें 2 विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं. इस अटैक को पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. इसी के बाद अब भारत ने इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. हालांकि, कांग्रेस विधायक को मिली धमकी को पहलगाम अटैक से जोड़ कर देखा जा रहा है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.