Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

8 घंटे की मेहनत, 200 किलो मिट्टी… सैंड आर्टिस्ट ने बनाई प्रेमानंद महाराज की ऐसी आकृति, देखते ही हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

40

प्रेमानंद महाराज एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा, जो नहीं जानता होगा. उन्हें राधा रानी का परम भक्त भी कहते हैं. प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु वृंदावन आते हैं और उनके दर्शन करते हैं. अब सैंड आर्टिस्ट, जिन्होंने अपने हाथों से कई सैंड आर्ट बनाई हैं. वह प्रेमानंद महाराज के घर के बाहर पहुंचे और उन्होंने प्रेमानंद महाराज की आकृति बनाई.

जब आकृति को प्रेमानंद महाराज ने देखा तो उन्होंने उनका दुपट्टा और माला पहनाकर अपना आशीर्वाद दिया. प्रेमानंद महाराज की आकृति बनाने वाले रूपेश बलिया के रहने वाले हैं. वह यही काम करते हैं. वह आगरा आए हुए थे, जहां अमेरिका के उपराष्ट्रपति स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अमेरिका के राष्ट्रीय डोनाल्ड ट्रंप और उप राष्ट्रपति जे डी वेंस की आकृति बनाने के लिए बुलाया गया था. तभी उनके मन में ख्याल आया की उन्हें प्रेमानंद महाराज की भी एक आकृति बनानी चाहिए.

200 किलो मिट्टी का इस्तेमाल

इसके बाद आगरा से निकले और पहुंच गए वृंदावन और वृंदावन पहुंचकर उन्होंने प्रेमानंद महाराज की आकृति बनाई. बलिया के रहने वाले रूपेश से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस आकृति को बनाने के लिए कई सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किल काम मेहनत का है. क्योंकि इस आकृति को बनाने के लिए सबसे ज्यादा मेहनत की जाती है और इस आकृति को हमने वृंदावन से यमुना की बालू कलर और पानी से मिलकर इसे बनाया है. इसके साथ ही हमने 200 किलो मिट्टी का इस्तेमाल किया है.

प्रेमानंद महाराज ने दिया आशीर्वाद

उन्होंने बताया कि प्रेमानंद महाराज जी की आकृति बनाने में लगभग 8 घंटे का समय लगा. उन्होंने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर प्रेमानंद महाराज की आकृति बनाई. फिर जैसे ही सुबह के समय प्रेमानंद महाराज अपनी पदयात्रा के लिए निकले तो वह अपनी इस आकृति को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए और कुछ देर तक अपनी आकृति को निहारत रहे. प्रेमानंद महाराज ने सैंड आर्टिस्ट और उनके साथियों को अपना आशीर्वाद दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.