Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

डिंपल बरुआ से लेकर सुमन मजूमदार तक… पहलगाम हमले के बाद असम में क्यों मची धरपकड़, अब तक कई अरेस्ट

45

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक तरफ जहां पूरे देश में गुस्से का माहौल है, तो वहीं दूसरी तरफ बयानबाजी भी देखने को मिल रही है. इस बयानबाजी के खिलाफ असम में लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है. पहले विधायक को जेल भेजा गया अब पहलगाम आतंकवादी हमले पर कथित भारत विरोधी बयान के लिए डिंपल बरुआ को गिरफ्तार किया गया.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि जिन लोगों को पकड़ा गया है वे सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के हमदर्द बने थे. भारत का गलत बता रहे थे. सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के लिए गुवाहाटी से डिंपल बरुआ और कथित भारत विरोधी टिप्पणी के लिए ओरांग से कांग्रेस नेता बिमल महतो और सुमन मजूमदार को गिरफ्तार किया गया है.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर गिरफ्तारियों की पुष्टि करते हुए कहा कि यह राष्ट्र विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों पर चल रही कार्रवाई का हिस्सा है. सरमा ने चेतावनी दी कि और भी गिरफ्तारियां होंगी क्योंकि अधिकारी पहलगाम हमले से जुड़े भड़काऊ पोस्ट के लिए सोशल मीडिया पर निगरानी रखना जारी रखेंगे.

असम में लगातार हो रही कार्रवाई

पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट और बयानबाजी करने वालों के खिलाफ असम में लगातार कार्रवाई की जा रही है. अब तक अकेले असम में 14 लोगों की गिरफ्तारियां की गई हैं. इस बारे में खुद सीएम हिमंता विश्व सरमा ने जानकारी दी है. सीएम ने इस बारे में कहा कि मेरा काम स्पष्ट है – असम में पाकिस्तान समर्थक और बांग्लादेशी समर्थक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करना तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सरकार का कहना है कि वह देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी. मुख्यमंत्री सरमा ने चेतावनी दी कि जो भी पाकिस्तान का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करेगा, उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.