Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन

भोपाल के भेल कारखाने में कचरे में लगी आग, कई किमी दूर से दिख रहा धुआं… ऑयल टंकियों में धमाके की सूचना

35

भोपाल। भेल कारखाने के नौ नंबर मटैरियल गेट के भीतर कचरे में आग लग गई। सुबह 11 बजे यहां मटैरियल के स्क्रैप में आग लगी। इसके बाद से फायर ब्रिगेड आग को बुझाने की कोशिश में लगी रही।

भेल का सीआईएसएफ के फायर अमला आग बुझाने में लगा हुआ है। अभी आग लगने का कारण का पता नहीं लग पा रहा है। आग की लपटे इतनी तेज थीं, जिससे आस-पास के पेड़ जल गए। आग का धुआं 15 किलोमीटर दूर से आते-जाते लोगों दिखा। इससे दशहत मच गई।

भेल प्रबंधन ने नहीं की टंकियों में धमाके की पुष्टि

कहा जा रहा है कि भेल कारखाने के भीतर ऑयल की टंकियां भी रखीं थीं, जिसमें ब्लास्ट होने से आग तेज गति से फैल गई। हालांकि अभी भेल प्रबंधन की ओर से टंकियों की ब्लास्ट होने पुष्टि नहीं की गई है। भेल में आग की सूचना मिलने से कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने आग की घटना को संज्ञान में लिया है।भेल के प्रवक्ता विनोदानंद झा ने बताया कि कचरे में आग लगी है। गेट नंबर नौ से मटैरियल लेकर आते-जाते हैं। ड्राइवर लोग मटैरियल का कचरा फेंक देते हैं, जिसमें आग लग गई। अब आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.