Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सज्जन कुमार की मौत पर मनजीत सिंह जीके का बड़ा बयान: 1984 सिख कत्लेआम का सबसे बड़ा मगरमच्छ था, फांसी ... गुरुहरसहाय में पुलिस महकमे पर गिरी गाज: ड्यूटी में लापरवाही पर 2 ASI निलंबित, SSP ने लिया कड़ा एक्शन पंजाब विधानसभा चुनाव: सितंबर से कांग्रेस के अभियान का आगाज, राहुल गांधी खुद संभालेंगे कमान गुरदासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 6 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कार... अमृतसर दरबार साहिब विरासती मार्ग पर SGPC बसों में तोड़फोड़: फायरिंग की भी आशंका, पुलिस ने शुरू की जा... सैलून से बाहर निकलते ही युवक पर जानलेवा हमला: बाइक सवार पिता-पुत्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग लुधियाना में गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के नाम से फिरौती: विदेशी नंबरों से 4 भाइयों को अपहरण की धमकी, क... अमृतसर में केक काटने के बाद पार्टी करने निकले 21 साल के युवक पर फायरिंग: दो युवकों पर आरोप, पुलिस ने... कांग्रेस CWC की बैठक में नहीं पहुंचे पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, MA परीक्षा बनी वजह; पंजाब कांग्रेस ... लुधियाना में DGGI की बड़ी कार्रवाई: 15 करोड़ के टैक्स फ्रॉड व बोगस डेबिट नोट मामले में के.के. गर्ग स...

पहलगाम आतंकी हमले पर शाहरुख ने जताया दुख और गुस्सा, किंग खान खा चुके है कभी कश्मीर ना जाने की कसम

24

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले को ‘‘हिंसा का अमानवीय कृत्य” बताया और इस हिंसा में जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए।

यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद से कश्मीर में सबसे बड़ा हमला है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। शाहरुख ने हमले की निंदा करने के लिए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया।  सुपरस्टार ने इस हमले पर दुख जताते हुए लिखा- ‘‘पहलगाम में हुई हिंसा के कपटी और अमानवीय कृत्य पर दुख एवं गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे समय में, हम केवल पीड़ित परिवारों के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ इंसाफ सुनिश्चित करें।”

 

बता दें कि दुनिया घुमने वाले शाहरूख कभी भी कश्मीर नहीं गए और वह शायद यहां कभी जाएंगे भी नहीं। शाहरुख का कश्मीर से नाता भी है, लेकिन इसके बाद भी वह यहां कभी नहीं गए।  एक बार शाहरुख खान ने बताया था कि- ‘मेरे माता-पिता कश्मीरी थे। मेरे पिता ने मुझे कहा था कि मैं रहूं या ना रहूं, जिंदगी में 3 जगह जरूर देखना। उन्होंने कहा था कि एक इस्तांबुल जरूर देखना। एक इटली, रोम जरूर देखना। और एक कश्मीर है, जरूर देखना। बाकि 2 मेरे बिना भी देख लेना, लेकिन कश्मीर मेरे बिना मत देखना। और वह बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए। मैंने पूरी दुनिया देखी है, लेकिन मैं कभी कश्मीर नहीं गया ‘। एकटर ने बताया-  ‘बहुत सारे मौके आए, दोस्तों ने बुलाया, घरवाले छुट्टी पर गए, लेकिन मैं कभी कश्मीर नहीं गया क्योंकि मेरे फादर ने कहा था कि मेरे बिना कश्मीर मत देखना।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.