Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

शर्मनाक! School Teacher ने छात्रा से पार की दरिंदगी की हदें…

18

पटियाला : पंजाब में स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्रा से बेशर्मी की हदें पार करने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, घनौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक अध्यापक ने 12वीं कक्षा की छात्रा को पढ़ाई में मदद करने का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाए। उक्त शिक्षक हरियाणा का निवासी है। पीड़िता की शिकायत के बाद घनौर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के शाहाबाद निवासी मंजीत सिंह एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजाबी विषय का शिक्षक हैं। संसाधनों की कमी के कारण मंजीत सिंह कभी-कभी पीड़िता को कार से उसके गांव छोड़ देता था। पीड़िता ने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दी थी। बताया जा रहा है कि शिक्षक पीड़िता को आगे की पढ़ाई में मदद करने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना 5 मार्च की बताई जाती है।

पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। आरोप है कि पीड़िता को इस बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी गई। पीड़िता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस भी बिना देरी किए हरकत में आ गई। इस संबंध में घनौर थाने के एसएचओ साहिब सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी अध्यापक मनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.