Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Politics News: CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बोले- निष्पक्षता खो चुका है चुनाव आयो... Delhi News: अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बाद अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP मूवमेंट की कमान, जानिए कौन ... Jharkhand News Update: चांडिल में पुलिस को खुली चुनौती, अपराधियों ने घर में घुसकर लूटा सोना-चांदी Jharkhand News Update: नेमरा में दिवंगत रूपी सोरेन का श्राद्ध कर्म, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद... Jharkhand Politics: महिला मोर्चा का प्रदर्शन और पुलिस से झड़प, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने Jharkhand Politics: मैथन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अवैध कोयला खनन और डीजीपी की पोस्टिंग ... Navratri 2026 Special: मैहर में धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त, मांस-मछली की दुकानों... Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ... MP Farmers Protest: मंदसौर में लोड शेडिंग के खिलाफ किसानों ने घेरे बिजली ग्रिड, ढोल बजाकर जताया विरो... Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश में आया 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बेल्जियम से आए बॉयलर ...

शाहरुख खान की बीवी गौरी ने खेला ऐसा दांव, चुटकियों में हुई करोड़ों की कमाई

32

अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर शाहरुख खान एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं. अपनी पत्नी गौरी खान के साथ उन्होंने ‘रेड चिलीज प्रोडक्शन’ की शुरुआत की थी. इसके अलावा शाहरुख एक वीएफएक्स स्टूडियो के मालिक भी हैं और उनकी पत्नी गौरी खान एक कामयाब इंटिरियर डिजाइनर हैं. शाहरुख और गौरी ने बिजनेस के साथ-साथ कई प्रॉपर्टीज में भी निवेश किया है. हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने अपना एक आलीशान फ्लैट बेचकर करोड़ों का प्रॉफिट कमाया है.

तीन साल पहले यानी साल 2022 में गौरी खान ने मुंबई के दादर की कोहिनूर बिल्डिंग में एक 3 BHK फ्लैट खरीदा था. उस समय इस फ्लैट की कीमत 8.5 करोड़ थी. स्क्वायर यार्ड के मुताबिक अब गौरी ने अपना ये फ्लैट 11.61 करोड़ में बेच दिया है. गौरी को फ्लैट बेचने पर तगड़ा मुनाफा हुआ है.

गौरी को इतना हुआ प्रॉफिट

आंकड़ों की बात करें को, इस पूरी रियल इस्टेट डील में गौरी को लगभग 37% (3 करोड़) का मुनाफा हुआ है. IGR संपत्ति दस्तावेजों के मुताबिक गौरी द्वारा बेचे गए इस अपार्टमेंट का एरिया 1,985.04 स्क्वायर फीट है. इसका कारपेट एरिया 1,803.94 स्क्वायर फीट है, इसके अलावा इस फ्लैट के साथ दो कार पार्किंग की भी सुविधा भी दी गई है. रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट में 27.16 लाख रुपये के सिक्योरिटी डिपॉजिट साथ 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क भी शामिल किया गया है.

रेस्त्रां बिजनेस में भी कर चुकी हैं एंट्री

नेटफ्लिक्स की मशहूर रियलिटी टीवी सीरीज ‘द फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में अपनी झलक दिखा चुकीं गौरी खान ने अब रेस्त्रां बिजनेस में भी एंट्री कर ली है. मुंबई में उन्होंने ‘टोरी’ नाम का पैन एशियाई रेस्त्रां शुरू किया है. इस बिजनेस के अलावा वो फिल्में भी प्रोड्यूस कर रही हैं और साथ ही खुद का इंटीरियर का बिजनेस भी चला रही हैं. अनन्या पांडे, करण जौहर, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने करोड़ों के अपार्टमेंट को सजाने की जिम्मेदारी गौरी खान पर सौंपी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.