Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड...

पति को छोड़ बॉयफ्रेंड से कर ली शादी, सुहागरात पर दुल्हन को खटकी एक बात, ससुराल पहुंची तो…

46

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने पति को धोखा दिया तो खुद ही वो धोखे का शिकार हो गई. मामला बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र का है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के कहने पर पति से तलाक ले लिया, लेकिन बाद में वही प्रेमी लालच में अंधा होकर उसे प्रताड़ित करने लगा. जब महिला ने उसकी नाजायज मांगों को ठुकरा दिया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. पुलिस ने इस मामले में महिला के पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

बरेली के गांव पुरनापुर निवासी संगीता की शादी 2021 में इज्जतनगर के छोटी विहार निवासी धर्मपाल से हुई थी. शादी के बाद, गांव के ही एक युवक रंजीत ने संगीता से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं. वह उसे बार-बार फोन कर बात करता और यह विश्वास दिलाता कि वह उससे शादी करेगा. रंजीत की बातों में आकर संगीता ने अपने पति धर्मपाल से तलाक ले लिया.तलाक के बाद रंजीत संगीता को अपने साथ ले गया और किराए का कमरा लेकर उसके साथ रहने लगा. इस दौरान दोनों पति-पत्नी की तरह तीन साल तक साथ रहे. संगीता को यकीन था कि रंजीत उसे अपनी पत्नी के रूप में अपनाएगा और अपने घर ले जाएगा.

तीन साल बाद शादी, लेकिन घर नहीं ले गया

तीन साल तक साथ रहने के बाद रंजीत ने आखिरकार संगीता से शादी कर ली. हालांकि, शादी के बावजूद वो उसे अपने घर नहीं ले जा रहा था. यह बाद संगीता को खटकने लगी. जब उसने अपनी ससुराल जाने की जिद की तो रंजीत उसे अपने घर लेकर गया. आरोप है कि वहां उसके साथ अच्छा सलूक नहीं किया गया.

ससुराल वालों ने मांगे पांच लाख रुपये

जब संगीता रंजीत के घर पहुंची, तो वहां उसकी सास विमला देवी, ननद नीलम और प्रेम लता, नंदोई लोकेश, चचिया ससुर राजेश और जेठ बबलू पहले से मौजूद थे. उन्होंने संगीता से पांच लाख रुपये लाने की मांग की. संगीता इस मांग से हैरान रह गई और उसने इसका विरोध किया. जब उसने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं, तो ससुराल वालों ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी. उन्होंने उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस में शिकायत, सात पर केस दर्ज

अपनी ससुराल से निकाले जाने के बाद संगीता ने हिम्मत जुटाकर बिथरी चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति रंजीत, सास, ननद, नंदोई, चचिया ससुर, जेठ और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लगातार दबिश दे रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.