Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ...

अश्लील Video, गैंगरेप और ब्लैकमेल… रईसजादों के चंगुल में कैसे फंसी बांदा की 3 दोस्त?

44

उत्तर प्रदेश के बांदा से तीन लड़कियों के साथ दुष्कर्म और उनकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोपी छह महीने पहले लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने ले गए थे, जहां वह लड़कियों को पहले जबरन शराब पिलाते थे और फिर उनसे डांस करवाते थे. आरोपियों ने इस दौरान कई आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे. जिसके आधार पर वह लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि वह मामले में जांच कर रही है.

बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र से तीन लड़कियों के साथ छह महीने तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित लड़कियों के मुताबिक, वह तीनों नौकरी की तलाश में थी कि इसी बीच छह महीने पहले उनके परिचित नवीन कुमार ने उन्हें तीन रईसजादे आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र साहू और लोकेंद्र सिंह से मिलवाया और कहा कि यह तीनों व्यक्ति बड़े व्यापारी और ठेकेदार हैं. यह तीनों तुम्हें नौकरी देंगे. इसके बाद तीनों लड़कियां आरोपियों से लगातार संपर्क में रही.

शराब पिलाकर करते रहे दुष्कर्म

इस बीच एक दिन आरोपियों ने उनसे छेड़खानी करते हुए चोरी-छिपे आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. जिसके बाद आरोपियों ने लड़कियों को वीडियो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया. धमकी देते हुए आरोपी तीन लड़कियों को अपने पास बुलाते रहे और उन्हें जबरन शराब पिलाकर उनके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करते रहे. एक दिन लड़कियों ने लगातार हो रहे दुष्कर्म से परेशान होकर पुलिस की शरण ली.

सीओ सिटी को सौंपी गई जांच

पुलिस ने लड़कियों की शिकायत और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के आधार के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इस मामले में एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित लड़कियों के आरोपों के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और इसकी जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है. पीड़ित लड़कियों के पास से जो भी वीडियो मिले हैं उनको पेन ड्राइव में लेकर साक्ष्य का आधार बनाया जा रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

इन वीडियो की और तमाम आरोपों की जानकारी के साथ ही पीड़ित लड़कियों का मेडिकल कराकर उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने लड़कियों को आरोपी ठेकेदार और व्यापारियों से मिलवाया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.