Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

दमोह में मकान और खेत में लगी भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर खाक

27

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बीते दो दिनों में गर्मी का एहसास अब तेजी से होने लगा है। इसका असर अब खेतों मकानों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं, दमोह जिले के हटा क्षेत्र के ही मड़ियादो थाना क्षेत्र और जिले के ही हिनपटी के खेत में बड़ी लाइन के शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से भरी नुकसान हो गया। मड़ियादो थाना क्षेत्र के निवास गांव में एक घर में आग लगने की घटना हुई देखते ही देखते आग ने बिक़राल रूप ले लिया और घर के अंदर रखी बाइक,कृषि उपकरण,अनाज सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई।

आग लगते ही आसपास के लोगों ने पाइप लाइन डालकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। यह घटना निवास गांव के बलजु पिता करिया बंसल के घर में घटी, जिसमें करीब – करीब साढ़े तीन लाख का नुकसान होना बताया गया है। वहीं दूसरी आग लगने की घटना जिले के पहलाद पटेल हिनपटी के खेत में बड़ी लाइन के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस आग में डेढ़ क्विंटल गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।

यह घटना पहलाद पटेल हिनपटी के खेत में हुई, जहां बड़ी लाइन के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। जिसे मुश्किल से स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, इस घटना में किसान को भारी नुकसान हुआ है और उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.