Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

ऑर्डर दिया था चिली पनीर का, परोस दिया चिली चिकन; मचा बवाल तो पहुंची पुलिस

37

मध्य प्रदेश के इंदौर के एक होटल में अजीब घटनाक्रम हुआ है. यहां एक परिवार वीकेंड पर खाना खाने आया था और खाने में चिली पनीर का ऑडर किया. रेस्टोरेंट के वेटर ने ऑर्डर परोस भी दिया, लेकिन जैसे ही परिवार ने एक पीस उठाकर देखा तो उनके होश उड़ गए. दरअसल ऑर्डर में चिली पनीर की जगह चिली चिकन परोसा गया था. इस परिवार ने रेस्टोरेंट मैनेजर के सामने आपत्ति की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इसके चलते हंगामा होने लगा.

इतने में बजरंगदल के सदस्य मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे. विवाद बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन देकर मामला शांत कराया है. यह घटना क्रम इंदौर के विजय नगर स्थित अमर विलास होटल का है. इसमें राजमोहल्ला निवासी गोलू सोनी अपने परिवार के साथ वीकेंड पर खाना खाने गए थे. चूंकि परिवार के सभी लोग शाकाहारी हैं, इसलिए खाने में चिली पनीर का आर्डर किया था.

चिली पनीर की जगह परोसा चिली चिकन

कुछ देर बाद होटल का वेटर इनके टेबल पर ऑर्डर परोस दिया और इस परिवार के लोग अपने अपने प्लेट में ले लिए. परिवार के एक व्यक्ति ने पनीर समझ कर चम्मच से एक पीस उठाया तो उसे कुछ अजीब लगा. ऐसे में उसने हाथ से पीस को लेकर देखा तो पता चला कि यह पनीर नहीं, बल्कि चिकन है. इसके बाद इन लोगों ने तत्काल होटल मैनेजर से शिकायत की. लेकिन उन्होंने ठोस जवाब नहीं दिया.

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

इसके बाद गोलू सोनी ने तत्काल बजरंग दल के समरसता संयोजक तन्नू शर्मा को फोन किया और होटल में हंगामा करने के बाद सब लोग एक साथ एमआईजी थाने पहुंचे. जहां होटल प्रबंधक और होटल मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में तहरीर दी है. आरोप लगाया कि होटल प्रबंधन ने उनके और उनके परिवार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया है. इस संबंध में उन्होंने पुलिस को कई फोटो और वीडियो भी सौंपे हैं. पुलिस ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.