Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश

Highway पर टकराई एक साथ 5 गाड़ियां, मंजर देख थम गई सभी की सांसे

32

जालंधर : जालंधर-लुधियाना हाईवे पर भायनक हादसा सामने है। जानकारी के मुताबिक, जालंधर-लुधियाना हाईवे पर एक साथ 5 गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसके देखकर सभी की सांसे थम गई। वहीं इस दौरान एक साथ 5 गाड़ियों टक्कर से भारी जाम लग गया। गौरतलब है कि, ये हादसा गत देर रात परागपुर के सामने हुआ है और इस दौरान 2 लोग गंभीर घायल भी हो गए हैं। वहीं इस भयानक हादसे में सभी गाड़ियां भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

हाईवे पर घटे इस हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और जाम हुए ट्रैफिक जाम को खुलवाया। इस संबंधी जानकारी देते हुए कार सवार सतीश ने बताया कि वह किसी काम से लुधियाना जा रहा था। इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सतीश ने बताया कि जब उसने उतर देखा तो उक्त कार में पुलिस कर्मी सवार था, जोकि खुद को होशियारपुर का SHO बता रहा था।

वहीं दौरान एक गाड़ी में एक परिवार भी था जिसके बच्चे इस हादसे से सहम गए। मौके पर पुलिस भी पहुंची जिसने सड़क सुरक्षा फोर्स के साथ मिलकर लंबे ट्रैफिक जाम को खुलवाया। फिलहाल पुलिस ने चालको के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.