Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब के इस इलाके में किसानों को बनाया जा रहा निशाना, नहीं थम रही वारदातें

20

दीनानगर: दीनानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में चोरों ने गांव अवांखा के खेतों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और कई किसानों के मोटरें चोरी करने के अलावा चेकवाल और इंजन बैंड भी चोरी कर लिए जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

दीनानगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाने आए गांव अवांखा के किसान मनविंदर सिंह, अजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, रणजीत सिंह व दलीप सिंह ने बताया कि आज सुबह जब वे अपने खेतों में गए तो पाया कि उनकी ट्यूबवेल की मोटरें चोरी हो गई हैं। इसके अलावा डीजल इंजन का चेक वाल और बैंड भी चोरी हो गया है। किसानों ने बताया कि चोरों की यह हरकत पिछले कई सालों से चल रही है और चोर जब भी कोई वारदात करते हैं तो एक ही रात में क्षेत्र के कई किसानों को अपना निशाना बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि चोरों द्वारा चोरी करने के लिए अपनाए जा रहे तरीकों के कारण किसानों को न केवल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, बल्कि चैकवाल व बैंड आदि टूटने से भी उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज की जाए ताकि आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.