Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

टीकमगढ़ जिले में जमीन के विवाद में केस हारने के बाद आरोपितों ने कर दी पति-पत्नी की हत्या

13

 टीकमगढ़। टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के करोला गांव में पीट-पीटकर दंपती की हत्या की वारदात सामने आई है। सूचना मिलने पर एसपी मनोहर सिंह मंडलोई और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 2 आरोपितों को हिरासत में ले लिया हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया गया कि जमीन के विवाद को लेकर रामकिशन अहिरवार केस जीत गया था, लेकिन उस आदेश को मानने के लिए आरोपित तैयार नहीं थे। तभी से विवाद चल रहा था।

शराब के नशे में आरोपितों ने आकर रामकिशन अहिरवार (45) व उसकी पत्नी रामबाई अहिरवार (40) निवासी करोला की लाठी डंडों से मारपीट की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने आरोपितों के गोवर्धन अहिरवार व बाबूलाल अहिरवार को हिरासत लिया है। घटना में इनके साथ 6 आरोपितों के शामिल होने की बात सामने आई है। बाकी फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

इधर… जमीन के विवाद को लेकर किसान से मारपीट

थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दुमदुमा के चंदेली टोरिया ग्राम में शासकीय जमीन से कब्जा हटवाने की शिकायत की बुराई को लेकर ग्राम के ही चार लोगों ने किसान से जमकर मारपीट कर दी, जिस पर चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

चंदेली टोरिया ग्राम निवासी किसान लालाराम यादव ने थाने में रिर्पोट दर्ज कराई कि उनके द्वारा पूर्व में ग्राम में ही शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की थी।शासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई और जब अपने बाडे में कपडे डाल रहा था। इसी दौरान ग्राम के अनिल यादव, विनील यादव, राहुल यादव एवं उनका भतीजा छोटू यादव चारों एक साथ आए और गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर लाठी डंडों और लोहे की छड़ से चारों ने जमकर मारपीट कर दी। वहां से जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने इनकी रिपोर्ट पर चारो आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.