Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छतरपुर में कुएं में गिरने से महिला की मौत, नगर पालिका पर लगा लापरवाही का आरोप

34

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर में कुएं में गिरने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। जहां महिला की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सनसनी फैल गई।

यह है पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के महाराजपुर नगर पालिका और महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। जहां कुसमा गांव की 30 वर्षीय दीपा पटेल पत्नी नीरज पटेल की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वहीं घटना के बाद लोगों का आरोप है कि नगर परिषद और प्रशासन की लापरवाही से महिला की जान गई है। लोगों का कहना है कि पूर्व में कुएं में गंदगी फैल रही थी, जाल के अभाव में जानवरों के गिरने के मामले सामने आ रहे थे। कुएं में जाल लगाने एवं सफाई करने को लेकर नगर पालिका अधिकारियों से मांग की गई थी। बाबजूद इसके लापरवाही बरती गई और कुछ नहीं किया गया और नतीजतन आज महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

वहीं अब स्थानीय लोगों में महिला की मौत के बाद नगर पालिका की लापरवाही से भारी आक्रोश है। और इस मौत के लिए नपा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों की मानें तो कुएं में इतनी गंदगी थी कि कोई भी कुएं से शव को निकालने के लिए उसमें उतरने को तैयार नहीं था। हालांकि बाद में खटिया डालकर महिला के शव को निकाला गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.