Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

विधानसभा परिसर में नकली सांप लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, भाजपा विधायक बोले- सभी कांग्रेसी एक दूसरे को डस रहे

32

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर में टोकरी में नकली सांप लेकर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर रोजगार के मामले में ‘सांप की तरह कुंडली’ मार कर बैठे होने का आरोप लगाया। बजट सत्र के दूसरे दिन आज कांग्रेस ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर सरकार पर निशाना साधा। उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने टोकरी में सांप और तख्तियां लेकर सांकेतिक तौर पर रोजगार के मुद्दे पर प्रदर्शन किया।

नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। सभी सरकारी विभागों जैसे पुलिस, शिक्षा, सिंचाई और स्वास्थ्य में भर्तियां रुकी हुई हैं। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को नौकरी के नाम पर सांप की तरह डस रही है, रोजगारों पर ‘सांप की तरह कुंडली’ मारकर बैठी है।

सांप पकड़ने का प्रशिक्षण ले रहे कांग्रेसी – रामेश्वर शर्मा

कांग्रेस के आरोपों का पलटवार करते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- कांग्रेस सांप पकड़ने का प्रशिक्षण ले रही है। क्योंकि कांग्रेस में कई आस्तीन के सांप हो गए हैं। जीतू पटवारी उमंग सिंघार को डस रहे हैं। उमंग सिंघार दिग्विजय सिंह को डस रहे हैं। दिग्विजय कमलनाथ को डस रहे हैं। हमारी तरफ से उनको इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.