Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

26 दोस्तों ने निभाया 16 साल पुराना वादा, शहीद की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे जवान; बेटी मानकर निभाईं सारी रस्में

46

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘सैनिक’ में अक्षय कुमार ने एक सेना के जवान का रोल निभाया है, जिनकी मौत की खबर मिलने के बाद उनके साथी जवान उनकी बहन की शादी में भाई की रस्में निभाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन ऐसा एक मामला हकीकत में सामने आया है, जहां सेना के 26 जवान 16 साल बाद अपने शहीद दोस्त की बेटी की शादी में अपना वादा पूरा करने पहुंचे.

ये मामला राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ से सामने आया है, जहां 16 साल पहले सूबेदार कंवरपाल सिंह एक आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे, लेकिन इससे पहले उनके साथियों ने उनसे वादा किया था, जिसे पूरा करने के लिए 26 जवान उनकी बेटी की शादी में पहुंचे और पिता के फर्ज निभाए. वह बेटी की डोली को स्टेज तक लेकर गए. यही नहीं उन्होंने शादी की कई रस्में निभाईं.

16 साल पहले किया था वादा

इस नजारे को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. पिता की जगह 26 जवान दुल्हन के साथ खड़े थे और सारी रस्में अदा कर रहे थे. कुतिना गांव के कंवरपाल सिंह ने 16 साल पहले अपने साथियों से कहा कि जब भी उनकी बेटी की शादी हो. उन सबको आना जरूर आना होगा, जिसके बाद जवानों ने भी अपने सूबेदार से उनकी बेटी की शादी में आने का वादा किया था और इसे शादी में पहुंचकर पूरा भी किया.़

2009 में हो गए थे शहीद

सभी जवान 6 मार्च को बेटी की शादी में परिवार का हिस्सा बनकर शामिल हुए. वह अपनी बेटी की तरह दुल्हन की डोली को स्टेज तक लेकर गए. इसके बाद उन्होंने अलग-अलग रस्में भी निभाईं और बेटी की विदाई की. कंवरपाल सिंह साल 2009 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात थे, जहां उन्हें आतंकी घुसपैठ की जानकारी मिली थी. घने कोहरे में ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. हमले में एक दूसरे सूबेदार राकेश सिंह घायल हो गए, जिन्हें बचाने के लिए कंवरपाल सिंह ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कई आतंकियों को मार गिराया, लेकिन इसमें शहीद हो गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.