Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द...

फैट बर्न करने के लिए गर्मियों में जरूर खाएं ये चीजें, जानिए एक्सपर्ट से

38

गर्मियों का मौसम लगभग आ चुका है. ऐसे में लोगों को अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करने की जरूरत है. खासकर जो लोग अपने फैट को बर्न करना चाहते हैं,उन्हें ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है.गर्मी के मौसम में तापमान ज्यादा होने की वजह से एक्सरसाइज और डाइट पूरी तरह से प्रभावित हो जाती है.

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि वेट लॉस करने वाले लोग एक्सरसाइज के साथ-साथ अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं. यह कम कैलोरी वाली होने के चलते फैट बर्निंग प्रोसेस में काफी फायदा पहुंचाएंगी. आइए जानते हैं कि गर्मियों में किन चीजों को डाइट में शामिल करें.

ताजे फल और सब्जियां

गर्मियों के दौरान अपनी डाइट में तरबूज को शामिल करें.यह फल में 90% पानी होता है. इसमें बहुत कम कैलोरी होती है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पेट को भरा हुआ महसूस कराता है. इसके अलावा, आप खीरे को सलाद में शामिल कर सकते हैं.संतरा, नींबू और अमरूद जैसे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं. यह फैट को भी कम करने में मदद करते हैं.

दही है हेल्दी

दही में प्रोटीन और कैल्शियम जैसी चीजें भरपूर पाई जाती हैं. यह डाइजेशन, हड्डियों, दांत और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. ये बढ़ते वजन को रोकने में काफी फायदेमंद होता है. दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं,जो मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने में मदद करता है.

हर्बल ड्रिंक्स

ग्रीन टी जैसी हर्बल ड्रिंक्स में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं. अगर फैट बर्न करना चाहते हैं तो इसे दिन में 2-3 बार पिएं,इसके अलावा पुदीना, अदरक और नींबू वाली चाय भी फैट बर्न करने में मदद करती है.

एक्सपर्ट कहती हैं कि फैट कम करने के लिए यह जरूरी है कि आप दिन में 3 मील लें. इसके अलावा, आप हेल्दी स्नैक्स को चुनें.इससे मेटाबॉलिज्म तेज रहता है और आप ज्यदा खा नहीं पाते. गर्मियों में ज्यादा तला-भुना और भारी भोजन से बचें, क्योंकि ये शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.