Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पानीपत में नर्सिंग स्टाफ का विरोध तेज: 'मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी' के खिलाफ 3 दिवसीय सांकेतिक हड़त... फरीदाबाद के बाल सुधार गृह से बड़ी लापरवाही: बाथरूम की खिड़की तोड़कर 3 नाबालिग बंदी फरार, मचा हड़कंप हिसार में खूनी संघर्ष: कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत और दूसरा गंभ... कैथल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: आरोपी की फायरिंग से ASI की बाल-बाल बची जान, जवाबी कार्रवाई म... हरियाणा भाजपा का बड़ा संगठनात्मक संदेश: 7 अक्टूबर को तीन प्रमुख क्षेत्रों में उतरेंगे केंद्रीय व प्र... जापान में आयोजित एशिया चैंपियनशिप में चमके हरियाणा के खिलाड़ी: खेल मंत्री गौरव गौतम ने एयरपोर्ट पर क... Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में एनसीआर माइनर से मिले महिला और पुरुष के शव, इलाके में फैली सनसनी Faridabad Murder News: बल्लभगढ़ में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, सेक्टर-62 चौराहे पर युवक की चाकू मा... Ludhiana Central Jail Raid: लुधियाना सेंट्रल जेल में फिर बड़ी कार्रवाई, 10 बंदियों से मोबाइल फोन और ... पंजाब का 6000 करोड़ का ड्रग मामला: SIT ने बिक्रम सिंह मजीठिया को किया तलब, जगदीश भोला से होगी आमने-स...

हजारीबाग में NTPC के DGM का मर्डर, ऑफिस जाते वक्त गोलियों से भूना; दहशत में लोग

59

झारखंड के हजारीबाग से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें फतहा जंगल के आस-पास गोली मारी गई है. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए. घटना सुबह 10 बजे की है. कुमार गौरव एनटीपीसी कोयला कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे. उनकी हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

एनटीपीसी कोल माइनिंग नेफी अध्यक्ष कमला राम रजक के मुताबिक, कुमार गौरव हजारीबाग के केरेडारी में स्थित एनटीपीसी कोल डिस्पैच परियोजना के डीजीएम थे. उनकी अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. कुमार गौरव हजारीबाग स्थित अपने निवास से केरेडारी ऑफिस जा रहे थे. उन्होंने बताया कि बीच सड़क पर फतह गांव के पास उनकी कार को ओवरटेक कर बदमाशो ने उन्हें गोली मार दी.

गाड़ी को ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, कुमार गौरव सुबह अपने ऑफिस के लिए घर से निकले थे. उन्हें लेने के लिए कंपनी की गाड़ी आई थी. वह उसी से ऑफिस जा रहे थे. जैसे ही सुबह करीब 10 बजे उनकी गाड़ी कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह गांव के पास पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. सुबह-सुबह फायरिंग की घटना से इलाका दहल गया.

हत्या से फैली दहशत

गांव वाले जब तक कुछ समझ पाते आरोपी बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने कुमार गौरव को आरोग्य अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी हत्या से एक बार फिर प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जाता है कि कुमार गौरव बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.