Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

अपने वाहनों से तुंरत निकाल लें हूटर और VIP स्टीकर, भुगनता पड़ सकता है मोटा जुर्माना, पुलिस का एक्शन शुरू

38

भोपाल : मध्यप्रदेश में निजी वाहनों पर हूटर, फ्लैश लाइट और वीआईपी दुरुपयोग रोकने के लिए प्रदेशभर में पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। अब वाहनों पर हूटर, फ्लैश लाइट और वीआईपी स्टीकर लगाया तो भारी भरकम जुर्माना भरना होगा। डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधिक्षकों को सख्ती से अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। यह अभियान 15 दिन तक चलेगा। अभियान के बाद सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई की डिटेल भी भेजनी होगी। पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के आदेश भी दिए हैं।

दरअसल, मध्यप्रदेश में वाहनों पर हूटर लगाकर रौब झाड़ने की दो घटनाओं ने पुलिस मुख्यालय के कान खड़े कर दिए। भोपाल में हुई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान वीआईपी मूवमेंट के दौरान एक काली कलर की हूटर लगी गाड़ी काफिले के पीछे पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में वाहन को रोका तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने वाहन को रुकवाया। पता चला कि ये वाहन निजी है और अवैध रूप से उस पर हूटर लगाया गया था। वही वीआईपी स्टीकर लगी गाड़ी को देखकर जबलपुर कलेक्टर भी चकमा खा गए। काली कलर की गाड़ी पर वीआईपी पास लगा हुआ था। गाड़ी से आए शख्स ने कलेक्टर से सर्किट हाउस में कमरा मांगा। गाड़ी पर हूटर भी लगा था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 16 जनवरी की है।

इन घटनाओं के बाद अब पुलिस मुख्यालय ने पूरे प्रदेश में हूटर लगाकर घूमने वाले वाहन चालकों के अलावा गाड़ियों पर वीआईपी स्टीकर लगाने, फ्लैश लाइट लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इधर भोपाल की यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर पंद्रह हूटर लगे वाहनों पर कार्रवाई की है। ट्रैफिक डीसीपी संजय सिंह ने बतया कि चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.