Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

गर्लफ्रेंड का रिश्ता हुआ तय, दिल्ली से बिहार आ गया बॉयफ्रेंड… वीडियो कॉल किया, फिर उसी के सामने कर लिया सुसाइड

81

बिहार के बाढ़ जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. दिल्ली में रहने वाले बॉयफ्रेंड को जब पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड की कहीं और शादी हो रही है तो वो बिहार आ गया. उसने वीडियो कॉल कर गर्लफ्रेंड से कहा कि मेरे साथ दिल्ली चलो. जब वो नहीं मानी तो उसी के सामने सुसाइड कर लिया.

मृतक का नाम मोनू कुमार था. 22 साल का मोनू दिल्ली का रहने वाला था. उसका बाढ़ जिले की रहने वाली लड़की चक्कर चल रहा था. इस बीच मोनू को पचा चला कि गर्लफ्रेंड का रिश्ता कहीं और तय हो गया है. वो गुस्सा हो गया और तुरंत बिहार पहुंचा. यहां आकर वो गर्लफ्रेंड से जिद करने लगा कि वो ये शादी न करे और उसके साथ दिल्ली चले.

गर्लफ्रेंड ने मोनू के साथ चलने से साफ इनकार कर दिया. मोनू ने फिर उसे WhatsApp पर वीडियो कॉल लगाया. उसने कहा कि अगर तुम मेरे साथ नहीं चली तो मैं मर जाऊंगा. गर्लफ्रेंड ने कहा कि वो उससे रिश्ता नहीं रखना चाहती. बस फिर क्या था. मोनू ने पिस्टल अपनी कनपट्टी पर तानी. इससे पहले कि गर्लफ्रेंड कुछ कह पाती, मोनू ने गोली चला दी. गोली लगने से मोनू की वहीं मौत हो गई.

आस-पास के लोगों को शोर सुनाई दिया तो वो वहां पहुंचे. मोनू खून से सनी हालत में पड़ा हुआ था. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

घटना बुधवार शाम की

पुलिस ने बताया- बुधवार को करीब शाम चार बजे मोनू मोबाइल में एयरफोन लगाकर बात कर रहा था. अचानक गुस्से में उसने तेज आवाज में बातचीत शुरू कर दी. कुछ ही मिनट के बाद उसने कट्टा से कनपटी में सटाकर गोली मारकर जान दे दी. शव के पास कट्टा और मोबाइल बरामद हुआ है. उसकी गर्दन में एयरफोन लटका हुआ था.

ट्रेन से पहुंचा था दिल्ली से बाढ़

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक का प्रेम प्रसंग किसी लड़की के साथ चल रहा था, जिसकी शादी तय हो गई थी. शादी की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में युवक ट्रेन से बाढ़ पहुंचा. इस दौरान उसने लड़की से बात की और वह उसे दिल्ली चलने के लिए कहा. पर लड़की ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया. इसके बाद नाराज होकर युवक ने घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल, मोनू का परिवार का कोई सदस्य बाढ़ में मौजूद नहीं है. उसकी मौत की सूचना पुलिस ने परिजनों को मोबाइल पर दे दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.