Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

टीआई फोन लगाते रह गए…लोकायुक्त उठाकर ले गई, वर्दी नहीं पहनता था यह पुलिसवाला

61

इंदौर। घूसखोरी में गिरफ्तार प्रधान आरक्षक अरुण शर्मा की गिरफ्तारी की सूचना लीक हो चुकी थी। एमआईजी टीआई सीबीसिंह ने आगाह करने के लिए कईं बार काॅल लगाया था। अरुण ने फोन अनदेखा किया और कार में जा बैठा।साथी पुलिसकर्मी अलर्ट करते इसके पूर्व लोकायुक्त दबोच कर ले गई। अरुण शर्मा की अपराध शाखा में पदस्थापना के दौरान भी शिकायतें हुई हैं। एमआईजी थाना में पदस्थ होने के बाद वह सादे वस्त्रों में ही रहता था। तत्कालीन टीआई मनीष लोधा ने तो वर्दी पहनने के लिए बकायदा पत्र लिखा था।

  • थाने में ही तोड़बट्टा करने वाला अदना सा पुलिसकर्मी अफसरों से नहीं डरता था। टीआई सीबीसिंह उसको हटाने के लिए डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा को रिपोर्ट दे चुके थे।
  • उधर मेघा(शिकायतकर्ता) ने अरूण के खिलाफ बयान दर्ज करवाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मेघा के मुताबिक अरूण ने पांच लाख रुपये की मांग थी।
  • उसने ढाई लाख का बोला तो अरुण ने कहा एसपी और टीआई को भी हिस्सा देना पड़ता है। अरुण ने एक बार मेघा को अवैध रूप से हिरासत में भी लिया था।
  • वह रात 10 बजे बगैर कारण युवती के फ्लैट पर चला जाता था। साथ घूमने और फेवर करने का बोलने लगा था।

कमिश्नोरेट में जितने अफसर उतनी ही अंधेरगर्दी

  • कमिश्नोरेट में थानों और वरिष्ठ कार्यालयों एसी दुर्गती पहले कभी नहीं हुई। आमजन को सुनवाई के लिए महीनों तक थानों के चक्कर लगाने पड़ते है।
  • थाना प्रभारी खुफिया सेल बनाकर अवैध वसूली करवाते हैं।
  • एसीपी कार्यालयों में तो बकायदा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की सुनवाई के रेट फिक्स हैं।
  • वकीलों और दलालों के माध्यम से एसीपी स्तर के अधिकारी भी रुपये लेते हैं।
  • धोखाधड़ी के प्रकरणों के लिए प्रधान आरक्षक और एएसआई स्तर के अफसरों की टीम गठित कर ली गई है। आवेदक और अनावेदक से शुभ लाभ करने पर ही जांच प्रतिवेदन तैयार होता है।

पुलिसकर्मियों के कारनामों से बदनाम कमिश्नोरेट

  • विजयनगर थाने के सिपाही अमित पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए। अमित युवती पर दबाव बना रहा था।
  • सट्टेबाजी के आरोपित इरफान के साथ एसीपी हिमांशु कार्तिकेय का वीडियो वायरल हुआ।
  • खजराना का प्रधान आरक्षक कमलसिंह आवेदक की फाइल दबा कर बैठ गया।
  • डीसीपी ने उसका डिमोशन किया।
  • निरीक्षक रविंद्र गुर्जर बच्चों से रुपये वसूलने में फंसे। उनका डिमोशन कर एसआई बनाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.