Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त

लुधियाना में नशा प्रभावित इलाकों में Raid, तस्करों में मची अफरा-तफरी

20

लुधियाना/मुल्लांपुर दाखा: कासों के तहत पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल और डी.सी.पी. जसकिरणजीत सिंह तेजा की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने माडल टाऊन और दुगरी के इलाकों में नशे के खिलाफ एक सर्च ओप्रेशन चलाया। जिसमें पुलिस मुलाजिमों ने बदनाम नशा तस्करों के घरों पर छापेमारी की और उनके घर की तलाशी ली। इसके अलावा इलाके में मौजूद संगिदध लोगों की भी चैकिंग की गई। कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियाना में तेजी लाते हुए यह कार्रवाई की है। वहीं इस सर्च ऑपरेशन दौरान नशा तस्करों में अफरा-तफरी मची हुई है।

इसी के मद्देनजर पंजाब पुलिस द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘ड्रग्स पर वार’ के तहत पुलिस जिला देहाती द्वारा मुल्लांपुर शहर की इंदिरा कालोनी व प्रेम नगर में भी बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व एस.एस.पी. डॉ. अंकुर गुप्ता ने घरों की तलाशी ली और जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने पूरे इलाके की तलाशी ली। इस बीच पत्रकारों से बातचीत करते हुए एस.एस.पी. गुप्ता ने कहा कि उन सभी नशा तस्करों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने ड्रग मनी से अपनी संपत्तियां बनाई हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और डी.जी.पी. पंजाब से स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाना चाहिए। इसलिए पुलिस जिला देहाती नशे की तस्करी के लिए जाने माने सभी ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है। एस.एस.पी. गुप्ता ने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले नारंगवाल गांव में एक नशा तस्कर की प्रॉपर्टी में सेंध लगाई गई थी, जो उसने नशा बेचकर बनाई थी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह तलाशी अभियान लगातार चलाया जाएगा ताकि नशा तस्करों को कोई राहत न मिल सके।

आज के तलाशी अभियान के दौरान कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए। इस अवसर पर उनके साथ एस.पी. (डी.) परमिंदर सिंह, डी.एस.पी. वरिंदर सिंह खोसा, दाखा थाने के एडिशनल एस.एच.ओ. कुलदीप कुमार, थाना सुधार के मुखी जसविंदर सिंह, थाना जोधां के मुखी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह आदि बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.