Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mansa School Closure Update: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में तनाव, स्कूलों और कॉलेजों म... Bathinda Cancer Deaths: बठिंडा के पक्का कलां गांव में कैंसर से मचा कोहराम, पिछले 15 दिनों में तीन लो... Pathankot Road Accident: पठानकोट में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता और आंगनवा... Parminder Singh Jhotta Murder: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पुरानी रंजिश का एंगल आया सामने Jhabal Road Accident: झबाल में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, आंगनवाड़ी वर्कर की दर्दनाक मौत और पति ... Mansa Gangster Murder Case: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड, मुख्य आरोपी के घर और म... Himachal Shaktipeeth Timings Changed: नवरात्रि पर उमड़ी भारी भीड़, हिमाचल के प्रमुख मंदिरों के खुलने... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में खाली दुकान की सीढ़ियों पर मिला 25 वर्षीय युवक का शव, सन... Jind News: जींद के जुलाना में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, रोहतक में तैनात सिपाही ने तीन महिलाओं से ठ... Haryana Regularization News: हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए राहत, हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार लेग...

पंजाब की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर, हुआ नया ऐलान

45

पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाली महिलाओं के  लिए एक अच्छी खबर है। पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी संघ ने 24 फरवरी को राज्य भर के बस अड्डों को बंद करने के अपने एक्शन प्लान को फिलहाल वापस ले लिया है।

यूनियन का कहना है कि वह पंजाब सरकार को एक और मौका दे रहे हैं क्योंकि रविवार को छुट्टी वाले दिन अधिकारियों ने एक विशेष बैठक बुलाकर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, यूनियन नेताओं ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया इस में फेरबदल किया गया तो वह आने वाले दिनों में पूरे पंजाब के बस अड्डे बंद करेंगे। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह और जनरल सचिव शमशेर सिंह ने कहा कि सरकार बनी को 3 साल हो चुके है पर अब तक ठेका कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ठेका कर्मचारियों की मांगों को लेकर नजरअंदाज कर रही है। अधिकारियों और नेताओं के साथ कई बार समझौते होने के बावजूद पनबस-पी.आर.टी.सी. मांगों को लेकर टाल-मटोल करती है, जिस कारण यूनियन को बार-बार संघर्ष करने का रास्ता अपनाने में मजबूर होना पड़ता है।

शमशेर सिंह ने कहा कि इस संबंध में यूनियन ने 24 फरवरी को बस स्टैंड बंद करने सहित पटियाला में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी, लेकिन अचानक बुलाई गई बैठक के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अनुबंधित कर्मचारियों की मांगों के संबंध में जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.