Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर के डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में लगी भीषण आग: कई वाहन जलकर खाक, 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आ... रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: शव लेकर उतर रहे 4 लोग 45 मिनट तक लिफ्ट में ... देशभर में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप, तो दक्षिण के राज्यों में बारिश ... दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा 2.24 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड: हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक ... परिसीमन से बदल सकता है उत्तर प्रदेश का सियासी नक्शा: लोकसभा की 120 और विधानसभा की करीब 604 सीटें होन... नवी मुंबई में फिल्मी अंदाज में 20 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती: जुईनगर एमआईडीसी इलाके में सोने से भ... उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया की दोस्ती ने लिया नया मोड़: युवती ने धर्म बदलकर आकाश कश्यप के ... राजस्थान के कोटा में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला: चुनावी रंजिश के चलते बेरहमी से पीटा, शरीर में हुए ... इटली की संसद ने शैक्षणिक संस्थानों में बुर्का और नकाब पहनने पर लगाया प्रतिबंध: कक्षाओं में विदेशी वि... हिंदू विवाह परंपरा में विदाई के वक्त दुल्हन द्वारा चावल फेंकने की रस्म का विशेष महत्व: मायके के प्रत...

भोपाल से प्रयागराज जाने वाली पवन एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों का रूट डायवर्ट

41

भोपाल। महाकुंभ के दौरान परिचालनिक कारणों से रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन एवं री-शेड्युलिंग का निर्णय लिया है। यह परिवर्तन 18 फरवरी से 28 फरवरी तक लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पूर्व अपडेटेड ट्रेन शेड्यूल की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

  • पवन एक्सप्रेस (11061 – 11062) – लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर (18 से 28 फरवरी) और जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (18 से 27 फरवरी) का मार्ग बदलकर मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औंरिहार किया गया है।
  • पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस (11033 – 11034) – मार्ग परिवर्तित होकर यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औंरिहार से गुजरेगी।
  • कामायनी एक्सप्रेस (11071 – 11072) – यह ट्रेन अब बीना-झांसी-कानपुर-लखनऊ-जौनपुर-वाराणसी मार्ग से चलेगी।
  • तुलसी एक्सप्रेस (22129 – 22130) – झांसी-उरई-कानपुर-लखनऊ के रास्ते संचालित होगी।
  • यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस (22683 – 22684) – अब यह ट्रेन ओहन-बांदा-भीमसेन-कानपुर सेंट्रल के मार्ग से संचालित होगी।
  • काशी एक्सप्रेस (15017 – 15018) – इटारसी-भोपाल-झांसी-कानपुर-लखनऊ-जंघई के रास्ते चलेगी।
  • री-शेड्युलिंग एवं मार्ग परिवर्तित ट्रेन

    • दुरंतो एक्सप्रेस (12293) – लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21, 24 और 28 फरवरी को तीन घंटे की देरी से चलेगी।
    • दुरंतो एक्सप्रेस (12294) – प्रयागराज जंक्शन से 18, 22 और 25 फरवरी को परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-भीमसेन-खैरार-ओहन होकर चलेगी।

    चार दिनी सिंधू दर्शन लेह-लद्दाख यात्रा 5 जून से

    • भारतीय सिंधु सभा द्वारा चार दिनी सिंधु दर्शन लेह-लद्दाख यात्रा 2025 का आयोजन 5 से 8 जून तक होगा। इसके लिए पूरे देश मे पंजीकरण शुरू हो गया है।
    • राष्ट्रीय संयोजक सुरेंद्र लछवानी एवं प्रदेशाध्यक्ष गुलाब ठाकुर ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए सड़क एवं वायु मार्ग के विकल्प उपलब्ध हैं।
    • वायु मार्ग से 5 जून सुबह लेह पहुंचना है। 5,6,7,8 जून आयोजन एवं लेह भ्रमण व 9 जून सुबह वापसी होगी।
    • सड़क मार्ग से जम्मू, लेह, चंडीगढ और जम्मू लेह दिल्ली मार्ग से तीर्थयात्री शामिल होंगे।
    • भारतीय सिंधू सभा इंदौर के अध्यक्ष अजय शिवानी एवं महामंत्री नरेश फुँदवानी आयोजन की तैयारी के लिए पूणा में बैठक आयोजित की गई।
    • इंदौर शहर से जाने वाले यात्री भारतीय सिंधू सभा इंदौर शाखा से सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.