Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

कठमुल्ला-मौलवी बनाने चाहते हैं… भाषा पर CM योगी ने SP पर जमकर किया वार

42

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा, “मैं कहता हूं कि समाजवादी पार्टी का चरित्र इतना दोहरा हो गया है कि वे अपने बच्चों को अंग्रेजी पब्लिक स्कूलों में भेजते हैं, जबकि दूसरों के बच्चों को कहते हैं कि उन्हें गांव के स्कूलों में पढ़ना चाहिए, जहां उचित सुविधाएं भी नहीं हैं. यह उनका दोहरा मापदंड है.”

मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश की अलग-अलग बोलियों भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी को इस सदन में सम्मान मिल रहा है और हमारी सरकार इन सभी के लिए अलग-अलग अकादमियां बनाने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रही है. यह सदन केवल शुद्ध साहित्यिक और व्याकरण के विद्वानों के लिए नहीं है… अगर कोई हिंदी में धाराप्रवाह नहीं बोल सकता है, तो उसे भोजपुरी, अवधी, ब्रज या बुंदेलखंडी भाषा में भी अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए.”

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की ओर से अंग्रेजी को सदन की कार्यवाही में शामिल करने पर आपत्ति जताते हुए सीएम योगी ने कहा कि अपने बच्चों को अंग्रेजी मध्यम में पढ़ाएंगे, और दूसरे को कहेंगे उर्दू पढ़ाओ. उन्हें कठमुल्ला और मौलवी बनाना चाहते हैं, लेकिन यह नहीं चलेगा.

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, “यह क्या बात हुई कि कोई भोजपुरी या अवधी न बोले और उर्दू की वकालत करे? यह बहुत अजीब बात है. समाजवादियों का चरित्र इतना दोहरा हो गया है कि वे अपने बच्चों को पब्लिक स्कूल में भेजेंगे जबकि दूसरों के बच्चों को कहेंगे कि गांव के स्कूल में पढ़ने के लिए संसाधन नहीं हैं. यह उनका दोहरा मापदंड है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.