Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Politics News: CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बोले- निष्पक्षता खो चुका है चुनाव आयो... Delhi News: अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बाद अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP मूवमेंट की कमान, जानिए कौन ... Jharkhand News Update: चांडिल में पुलिस को खुली चुनौती, अपराधियों ने घर में घुसकर लूटा सोना-चांदी Jharkhand News Update: नेमरा में दिवंगत रूपी सोरेन का श्राद्ध कर्म, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद... Jharkhand Politics: महिला मोर्चा का प्रदर्शन और पुलिस से झड़प, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने Jharkhand Politics: मैथन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अवैध कोयला खनन और डीजीपी की पोस्टिंग ... Navratri 2026 Special: मैहर में धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त, मांस-मछली की दुकानों... Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ... MP Farmers Protest: मंदसौर में लोड शेडिंग के खिलाफ किसानों ने घेरे बिजली ग्रिड, ढोल बजाकर जताया विरो... Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश में आया 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बेल्जियम से आए बॉयलर ...

पंजाब में एक परिवार की 3 महिलाओं के साथ हो गया कांड, मामला जान उड़ जाएंगे होश

28

विधानसभा हलका दक्षिणी के ग्यासपुरा इलाके में पड़ते महादेव नगर की गली नंबर-1 में रहने वाले एक प्रवासी परिवार को नौसरबाज महिला द्वारा परिवार का राशन कार्ड बनाने का झांसा देकर उनके सोने के जेवरात उड़ाकर रफू चक्कर होने का संगीन मामला सामने आया है।

मामले संबंधी विवाहित नेहा कुमारी ने बताया कि वह अपनी शादीशुदा बहन के साथ अपने मायके घर में रहने के लिए आई हुई थी। इस दौरान जब उनकी मां बाजार में किसी काम से गई तो रास्ते में एक अज्ञात नौसरबाज महिला मिली जिसे उनकी मां को राशन कार्ड बनवाने और फ्री राशन दिलवाने का झांसा देते हुए साथ में चलने के लिए कहा।

इस दौरान उनकी मां दोनों बहनों को भी राशन कार्ड बनवाने के लिए साथ ले गई। नेहा के मुताबिक उन्होंने महिला को यह कहते हुए साथ चलने से इनकार किया कि वह उन्हें नहीं जानती है जबकि नौसरबाज महिला ने एक बार फिर परिवार को गुमराह करते हुए बताया कि वह नजदीकी इलाके में रहती है और समाज सेवा के तौर पर गरीबों के राशन कार्ड बनवाने का काम कर रही है।

इस दौरान नौसरबाज महिला ने दोनों बहनों और मां को पहने हुए सोने के गहने उतारकर घर में रखने के लिए कहा ताकि परिवार के राशन कार्ड बनाने दौरान कोई बाधा न आए। नौसरबाज महिला उन्हें एक खाली प्लाट में ले गई जहां पर उन्हें यह कहते हुए इंतजार करने के लिए बोला कि वह इलाके की अन्य महिलाओं को भी बुला कर लाती हैं ताकि सभी के राशन कार्ड एक ही समय पर बनवाए जा सके। नेहा कुमारी ने बताया कि उक्त नौसरबाज महिला उन्हें खाली प्लांट में बिठाकर वापस उनके घर में आई और कान के कांटे, मंगलसूत्र, सोने के गहने उड़ा कर रफू चक्कर हो गई। संदीप शुक्ला ने प्रवासी परिवारों को अपील की है कि वह ऐसे नौसरबाज गिरोह से अलर्ट रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.