Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

पन्ना के हीरापुर मोड़ के पास दर्दनाक हादसा, बोलेरो कार पलटी, चालक की मौत

38

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, और आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे हो रहे हैं, ऐसा ही मामला मंगलवार को एक बार फिर हीरापुर मोड़ के पास देखने को मिला, जहां एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें दबकर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं तीन लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें आनन -फानन में उपचार के लिए डायल 100 की मदद से जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया है, बाकी पांच लोगों को मामूली चोट आना बताया गया है।

 घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो कार में सवार होकर छतरपुर जिले के रहने वाले 9 लोग प्रयागराज कुंभ से स्नान कर वापस अपने घर जा रहे थे, तभी हीरापुर के पास अचानक सामने से आ रही बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

जिसमें दबकर चालक मनीष पाठक पिता रामसेवक पाठक उम्र 23 वर्ष निवासी नेगुंवा की दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं घटना में रोहिणी अग्निहोत्री उम्र 27 वर्ष, राजेंद्र अग्निहोत्री उम्र 28 वर्ष, पूजा उम्र 32 वर्ष, दीपिका उम्र 18 वर्ष, अरविंद द्विवेदी उम्र 36 वर्ष, आरती द्विवेदी उम्र 24 वर्ष, विद्या रानी मिश्रा उम्र 75 वर्ष एवं आशा रानी दुबे उम्र 55 वर्ष घायल हो गए हैं।वहीं तीन गंभीर घायलों को आनन – फानन में डायल हंड्रेड की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.