Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आगरा: अब आप का ही सहारा, सही करवा दें मार्कशीट; छात्र ने भगवान राम को क्यों लिखा पत्र?

27

आगरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एक छात्र ने अपनी मार्कशीट सही कराने के लिए भगवान राम को पत्र लिखा है. छात्र ने पत्र में लिखा की विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी हमारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं. ऐसे में आपका ही सहारा है. इसलिए भगवान हमने आपसे गुहार लगाई है. आप तो सभी पीड़ित, दुखियों का सहारा हैं. अब हमारी भी मदद कीजिए.

आगरा के चक्कीपाट के रहने वाले आशीष प्रिंस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से एमए योगा के छात्र हैं. उन्होंने भगवान राम को पत्र लिखकर अपना दर्द बताया है. उन्होंने पत्र को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर को भेजा है. आशीष ने 2022-24 में एमए योगा का कोर्स किया था लेकिन उनकी मार्कशीट में कुछ गलतियां हैं जिन्हें सही कराने के लिए वो चक्कर लगा रहे हैं.

आशीष ने कहा कि आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस में योगा का कोर्स संचालित है. हमारा कोर्स साल 2024 में पूरा हो चुका है. वहीं द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर की मार्कशीट गलत प्रिंट कर दी गई है और वहीं गलत प्रिंट मार्कशीट को वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है.

मार्कशीट पर गलत नंबर

पीड़ित छात्र ने बताया कि गलत मार्कशीट को सही कराने के लिए नवंबर से चक्कर काट रहे हैं. लेकिन परीक्षा निंयत्रक से लेकर विश्वविद्यालय के किसी भी अधिकारी ने हमारी समस्या को नहीं सुना, और नहीं समाधान किया. उन्होंने कहा कि राज्यपाल से शिकायत करने के बाद मार्कशीट तो दे दी है लेकिन उसमें गलत नंबर चढ़े हैं. जिसमें कोई संशोधन नहीं किया गया है.

सैकड़ों छात्र परेशान

जानकारी के मुताबिक ये मामला केवल अशीष प्रिंस का नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय के ऐसे सैकड़ों छात्र हैं जो अपनी मार्कशीट और डिग्री के लिए भटक रहे हैं. इनमें कई छात्र- छात्राएं दूरदराज रहने वाले भी हैं जो अपने अभिभावकों के साथ डिग्री के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.