Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बाजार में पिशोरी पिस्ता स्पेशल मिठाई, कीमत है 24 हजार रुपये किलो

26

भोपाल। दीपावली की स्पेशल मिठाई कीमत है 24 हजार रुपये प्रतिकिलो। सुनकर शायद आप चौंक जाएं पर है सही। शहर में बिक रही इस खास मिठाई की ज्यादा कीमत की वजह इसमें उपयोग की गई सामग्री है। मिठाई बनाने के लिए पिशोरी पिस्ता के अलावा केसर और सोने का इस्तेमाल किया गया है। पिशोरी पिस्ता पाकिस्तान के पिशोरी से आयात किया जाता है।

यह मिठाई, जो शायद शहर की सबसे महंगी मिठाई है न्यू मार्केट और एमपीनगर की मिठाई की दुकानों पर उपलब्ध है। मिठाई की दुकान के संचालक धर्मेंद्र डांग ने बताया कि मिठाइयों में नवाचार हमारी परंपरा है। पिशोरी पिस्ता मिठाई की रेसिपी हमने ही ईजाद की है।

पिशोरी पिस्ता अन्य पिस्तों की तुलना में अधिक हरे और स्वादिष्ट होते हैं और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हमने इस मिठाई में 24 कैरेट सोने का वर्क किया है। स्वीटनर के रूप में दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले पौधे से बने चीनी के विकल्प स्टीविया का उपयोग किया है।

धर्मेंद्र डांग ने कहा कि आयुर्वेद में कहा गया है कि बहुत कम मात्रा में लिया जाने वाला सोना और चांदी भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।दीपावली पर यह मिठाई हम पिछले सात साल से बना रहे हैं। सामाग्री के बढ़े रेट के कारण इसकी कीमत 24 हजार प्रतिकिलो पहुंच गई है, फिर भी उच्च वर्ग इसे पंसद कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.