Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी, क्या आगे भी जारी रहेगा कमाई का मौका?

45

लगातार पांच दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को भारतीय बाजार में बढ़त दर्ज की गई. इन सबके बीच विदेशी बाजारों में बिकवाली जारी रही और कंपनियों की तिमाही नतीजों में कमी देखी गई. आज की बढ़त में मेन रोल आईसीआईसीआई बैंक का शेयर प्ले कर रहा है, जिसका सितंबर तिमाही का मुनाफे उम्मीदों से बेहतर रहा है. बीएसई सेंसेक्स 900 अंक या 1.16% बढ़कर 80,295.22 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 183 अंक या 1.01% बढ़कर 24,425.30 पर सुबह 10:42 बजे के आसपास कारोबार कर रहा था.

एक दिन में बढ़ा 5 लाख करोड़ का मार्केट कैप

बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 5.06 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 442.04 लाख करोड़ रुपए हो गया. इस बीच निफ्टी 50 27 सितंबर को अपने रिकॉर्ड-उच्च स्तर से लगभग 8% नीचे आ गया है. पिछले 20 सेशन से विदेशी निवेशकों ने भारत से पैसा निकाल कर चीन में निवेश किया है. यह बदलाव चीन की सरकार द्वारा राहत पैकेज के ऐलान करने के बाद आया है. विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बिकवाली के अलावा, कमजोर आय ने भी निवेशकों की धारणा को नुकसान पहुंचाया है और बिकवाली दबाव को और बढ़ा दिया है. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 25 अक्टूबर को 3,036 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 4,159 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.

क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी. के. विजयकुमार ने कहा कि एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बैंकिंग कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए तेजी की ओर रुख जारी रहने की संभावना है. ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों के बाद वैश्विक बाजार अनुकूल हो सकती है, जिसमें ईरानी तेल क्षेत्रों को छोड़कर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है. आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और उससे जुड़ी अनिश्चितताओं का बाजार पर दबाव बनाए रखने की भी उम्मीद है.

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो जापान के बेंचमार्क निक्केई 225 में सुबह के कारोबार में 1.6% की तेजी आई. दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.6% की तेजी आई. हांगकांग के हैंग सेंग में 0.1% की वृद्धि हुई, जबकि शंघाई कंपोजिट में 0.3% की तेजी आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.