Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

बरेली: रामलीला देखकर लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, छोटे भाई का झगड़ा बनी वजह

30

उत्तर प्रदेश के बरेली में चार युवकों ने रामलीला देखकर लौट रहे एक युवक को घेर लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामला बरेली के शाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात का है. सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है. वहीं बाकी तीन आरोपियों की तलाश कराई जा रही है. मृतक की पहचान जुनाही गांव के रहने वाले रवि (26) के रूप में हुई है. पुलिस ने रवि की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज किया है.

रवि की पत्नी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि रवि का छोटा भाई मेरठ के खतौली में नौकरी करता है और इस समय गांव आया हुआ है. कुछ दिन पहले अमित का अपने गांव में ही रहने वाले अमन और आकाश के साथ कोई विवाद हो गया था. शुक्रवार को त्योहार मनाने के लिए अमित घर लौटा तो इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद रवि ने अमन और आकाश से बात करने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उलटा उसे ही धमका दिया.

आधा दर्जन लोगों पर आरोप

कहा कि इस झगड़े का उन्हें जवाब मिलेगा. बरेली पुलिस के मुताबिक इसी क्रम में शुक्रवार की रात रवि रामलीला देखकर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में अमन, आकाश, सुभाष, श्रीपाल और उसके साथियों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किया. आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की. सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी हमला भी किया.

एक आरोपी अरेस्ट

इस हमले में रवि के परिवार के दीपू, सोनू और गौरव घायल हो गए. आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां रवि की इलाज के दौरान मौत हो गई. बरेली के एडिशनल एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक रवि की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दी है. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच तेज कर दी गई है. पुलिस बाकी के तीन आरोपियों की तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.