Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

अजय देवगन की Singham Again में चुलबुल पांडे की एंट्री? कैसा होगा Salman Khan का रोल?

50

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन साल 2024 में अपने फैन्स पर भरपूर मेहरबान हैं. एक्टर की 3 फिल्में पहले ही आ चुकी हैं. अब उनकी चौथी फिल्म रिलीज होने जा रही है. उकनी सक्सेसफुल फ्रेंचाइज में से एक सिंघम अगेन फिल्म दिवाली 2024 के मौके पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का कार्तिक आर्यन की फिल्म भूलभुलैया 3 के साथ क्लैश हो रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. सिंघम अगेन की खास बात ये है कि इस फिल्म में कई सारे एक्टर्स के कैमियो देखने को मिलेंगे. काफी समय से सलमान खान के कैमियो को लेकर खूब बातें हो रही थीं. संशय बना हुआ था.

ये संशय अब दूर हो गया है. दरअसल सलमान खान पिछले कुछ समय से काला हिरण शिकार मामले में फंसे हुए हैं. इसे लेकर ये कन्फर्म नहीं हो पा रहा था कि वे फिल्म के कैमियो का हिस्सा हैं कि नहीं. लेकिन अब कन्फर्मेशन आ गई है. सलमान खान बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइज में नजर आएंगे. सुपरस्टार खुद भी खाकी वर्दी में बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा चुके हैं और अब वे एक बार फिर से ऐसा ही करते नजर आएंगे. इसी फिल्म में अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ भी होंगे.

Salman Khan as Chulbul Pandey: कैसा होगा सलमान का रोल?

सलमान खान की बात करें तो इस फिल्म में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं होगा. उनका रोल महज 2 मिनट का होगा जिसमें वे अजय देवगन के साथ भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. जैसा रोल सलमान की टाइगर 3 में ऋतिक रोशन ने प्ले किया था वैसा ही कुछ सलमान खान इस फिल्म में करते नजर आएंगे. सलमान का इस फिल्म में एक्शन कितना होगा इसकी डिटेल्स ज्यादा नहीं आई हैं लेकिन फैन्स के लिए ये खुशखबरी तो आ ही गई है कि चुलबुल पांडे की वापसी हो रही है.

Singham Again Release Date: अजय का फैंस को एक और तोहफा

फिल्म की बात करें तो ये 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और जैकी श्रॉफ भी होंगे. अर्जुन कपूर इस फिल्म में लीड विलेन के रोल में नजर आएंगे. इसमें दीपिका पादुकोण और श्वेता तिवारी का नाम भी शामिल है. इसके अलावा अजय देवगन ने अपनी चौथी फिल्म की रिलीज से कुछ समय पहले ही अपनी 5वीं फिल्म की भी घोषणा कर दी गई है. उनकी फिल्म नाम 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.