Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

उज्जैन जिले में खाचरोद के पास टैंकर से भिड़ी इनोवा, अजमेर से लौट रहे 4 लोगों की मौत

96

उज्जैन। उज्जैन-जावरा रोड पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए। मृतकों में से तीन इंदौर और एक बड़नगर का रहने वाला था। सभी कार से अजमेर शरीफ से लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे टैंकर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यातायात प्रभावित हुआ। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाया गया।

सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई कार

खाचरौद पुलिस के अनुसार इंदौर निवासी कुल आठ लोग इनोवा कार (एमपी 09 बीसी 7559) से अजमेर से लौट रहे थे। उज्जैन-जावरा रोड पर खाचरौद-बेड़वान्या के समीप सामने से आ रहे टैंकर (आरजे 27 जीसी 2399) से कार की भिड़ंत हो गई।

घायलों को नागदा के अस्पताल में भर्ती किया

दुर्घटना में समीर पिता हाजी हफीज निवासी बड़नगर, अब्दुल मलान, इमरान नूर, आशिक पिता अहमद निवासी इंदौर की मौत हो गई। वहीं जुबेर, समीप और ओसामा सभी निवासी इंदौर घायल हो गए। घायलों को नागदा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इधर… कार चालक ने एसडीओपी के वाहन को टक्कर मारी

इंदौर रोड पर पंथपिपलई के समीप बुधवार रात को एक तेज रफ्तार कार चालक ने एसडीओपी के वाहन को टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार 32वीं बटालियन का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीओपी कर्नाटक के राज्यपाल की अगवानी के लिए खडे हुए थे। नानाखेड़ा टीआइ ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को कर्नाटक के राज्यपाल इंदौर से उज्जैन आ रहे थे। उनकी अगवानी के लिए एसडीओपी ब्रजेश श्रीवास्तव व टीम पंथपिपलई में अपने वाहन में थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने एसडीओपी के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार 32वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक हरपालसिंह जाट घायल हो गया। उपचार के लिए उसे चरक भवन में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शराब कंपनी कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

आगर रोड पर घट्टिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक शराब कंपनी का एरिया मैनेजर था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रवि पुत्र रामलखन जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी नीलगंगा शराब कंपनी में एरिया मैनेजर था।

बुधवार देर रात को वह घट्टिया स्थित शराब दुकान से जा रहा था। इस दौरान घट्टिया में जीरो पाइंट के समीप अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे रवि गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.