Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली का ऐतिहासिक फैसला: 8 नवंबर को घोषित किया 'दिवाली डे', पास हुआ प्रस्ताव LIC जीवन उमंग पॉलिसी: प्रीमियम भुगतान के लचीले विकल्प, बोनस और परिवार के लिए रेगुलर इनकम का भरोसा बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले भोपाल में दुखद हादसा: ड्यूटी के बाद सुबह चाय पीते ही गिरा सब इंस्पेक्टर, हार्ट अटैक से निधन मध्य प्रदेश में गोवंश संवर्धन: 1,000 नई गोशालाएं शुरू, गोवंश के अवैध परिवहन पर सख्त कानून लागू

दतिया सड़क हादसे में एएसआई की मौत, बस और कार की हुई भिड़ंत

47

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में चोपरा गांव में बस और कार की भिड़ंत में एक एएसआई घायल हुए थे, एएसआई की ग्वालियर में उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई है। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हुए थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी अपने परिवार के साथ पिछोर से ग्वालियर अपने रिश्तेदार के यहां पर जा रहे थे।

इस दौरान रास्ते में बस और कार की टक्कर हो गई और कार खंती में गिर गई थी। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी के पिछोर कस्बा में रहने वाले सुरेंद्र चौहान अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ मंगलवार को ग्वालियर जा रहे थे।

 चोपरा गांव के पास अंधे मोड़ पर उनकी कार बस से टकरा गई, कार और बस की टक्कर इतनी तेज थी कि कार 30 फीट तक घसीटते हुए खंती में जाकर गिर गई, हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हुए जिन्हें दतिया के निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया था। ग्वालियर में अस्पताल में उपचार के दौरान एएसआई सुरेंद्र सिंह चौहान की मौत हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.