Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

चार साल की बच्ची से मामा ने की ज्यादती, आरोपित भी नाबालिग, घटना के एक माह बाद थाने पहुंचा मामला

34

भोपाल : राजधानी में बच्चियों से यौन अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी ही एक मासूम बच्ची से ज्यादती का नया मामला बिलखिरया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक 13 वर्षीय नाबालिग ने अपनी चार वर्षीय भांजी से गलत काम किया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर मां को उसके साथ दुष्कर्म की जानकारी हुई। घटना के करीब एक महीने बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नाबालिग आरोपित को अभिरक्षा में ले लिया। बाद में उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार इलाके की एक बस्ती में चार वर्षीय पीड़ित बच्ची की मां का मायका है। उसका पति भी यहां घरजमाई बनकर रहता है और प्राइवेट काम करता है। वहीं पड़ोस में बच्ची की मां का चचेरा भाई भी रहता है। करीब एक महीने पहले वह बच्ची को खेलने के लिए अपने कमरे में लेकर गया था। वहां उसने बच्ची के साथ गंदा काम किया था।

घटना के बाद बच्ची को चलने में समस्या हुई तो मां को चिंता हुई। उसने बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर निशान देखे, तब उसे घटना की जानकारी हुई। मां ने स्वजन को बच्ची के साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया तो उन्होंने बदनामी के डर से मामले को दबाने का प्रयास किया। एक महीने तक परिवार में इसी बात को लेकर विवाद हुआ। अंतत: पीड़िता की मां ने बुधवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपित को अभिरक्षा में लिया और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.