Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेलंगाना के सदाशिवपेट में हैवानियत: सरकारी अस्पताल के शौचालय में नवजात की कुचलकर हत्या, पुलिस जांच म... आंध्र प्रदेश: आरोग्यश्री योजना से ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीज को बताया 'मृत', विजयवाड़ा नगर निगम पर फर्... महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... "हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश

डिंडौरी में पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित 176 लीटर अवैध शराब की जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

26

डिंडौरी। कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से स्कॉर्पियो वाहन से डिंंडौरी लाई जा रही अंग्रेजी शराब जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह मुखबिर से अवैध शराब के परिवहन के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना पर आरटीओ कार्यालय के पास डिंडौरी में डिंडौरी जबलपुर मेन रोड के पास नाका बंदी की गई। थोड़ी देर में एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो वाहन आता दिखा।

पुलिस ने जब्त की अवैध शराब

पुलिस को रोकने पर चालक स्कॉर्पियो को मेन रोड किनारे से उतारकर भगाकर ले जाने की कोशिश करने लगा। गाड़ी रोड के किनारे लगे पेड़ से टकराकर नीचे गड्ढे में फंस गई। उसमें दो लोग बैठे थे, जिनके नाम पवन कुमार गर्ग उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया थाना समनापुर और सच्चिदानंद उर्फ सचिन दुबे उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक नर्मदागंज डिंडौरी हैं। वाहन के अंदर रखी कुल 170 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। जब्त अवैध की कीमत 1 लाख 76 हजार और जब्त वाहन की कीमत 10 लाख बताई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.