Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

गुजरात: फर्जी जज का फर्जी कोर्ट… अरबों की जमीन के फेक ऑर्डर, असली अदालत के सामने ठगी का खेल; हैरान कर देगी कहानी

36

फर्जी आईपीएस, फर्जी दफ्तर के बाद अब फर्जी कोर्ट और जज का पर्दाफाश हुआ है. मामला गुजरात के अहमदाबाद में एक फर्जी कोर्ट पकड़ी गई. पेशे से वकील नकली जज बनकर पिछले कई सालों से फर्जीवाडे़ का यह धंधा चल रहा था. मामला प्रकाश में आया तो सभी के होश उड़ गए. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने फर्जी जज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की.

हैरानी की बीत ये है कि फर्जी जज अहमदाबाद सिविल कोर्ट के सामने ही अपनी फर्जी कोर्ट चला रहा था. पेशे से वकील मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन ने अरबों की विवादित जमीनों से जुड़े मामले में कई ऑर्डर पास किए. बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ ऑर्डर डीएम ऑफिस तक पहुंच गए. मामला तब प्रकाश में आया जब इससे जुड़ा केस अहमदाबाद सिटी सेशंस कोर्ट के जज के पास पहुंचा. फिर रजिस्ट्रार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने जांच के बाद मॉरिस क्रिश्चन को गिरफ्तार कर लिया.

कारंज थाने में मामला दर्ज

आरोपी मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन ने एक फर्जी न्यायाधीकरण बनाकर खुद को जज के रूप में पेश किया. अहमदाबाद के भादर में सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट के रजिस्ट्रार हार्दिक देसाई ने कारंज पुलिस स्टेशन में आरोपी मॉरिस सैमुअल क्रिश्चिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. रजिस्ट्रार हार्दिक देसाई द्वारा दायर शिकायत में यह कहा गया कि आरोपी ने अन्य व्यक्तियों के साथ ठाकोर बापूजी छनाजी के नाम पर एक आपराधिक साजिश रची. उसने खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश किया.

जज ने दिया ये आदेश

जानकारी के मुताबिक, फर्जी जज मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन के खिलाफ शिकायत मिली तो सिटी सिविल कोर्ट के जज जे.एल. चौटिया ने पुलिस को मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया. कोर्ट ने पुलिस को फर्जी कोर्ट में रखे कंप्यूटर, सीपीयू और अन्य उपकरण जब्त करने का आदेश दिया है. पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है. वहीं, अहमदाबाद में फर्जी कोर्ट के इस खुलासे से हड़कंप मचा हुआ है. लोग हैरान हैं कि कैसे एक फर्जी जज सालों तक लोगों को बेवकूफ बनाता रहा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.